फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

मंडी में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- बेनामी संपत्ति वालों के लिए तूफान लाने वाला हूं

Sun, 05 Nov 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Sun, 05 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मोदी थोड़े ही दिन में बेनामी संपत्ति वालों के लिए तूफान लाने वाला है। बेनामी संपत्ति का कानून लाया गया है और लोगों को परचम दिखाने की जल्द शुरुआत होगी।

विज्ञापन



नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 के नोट खपाने के लिए अपने रसोइए और चालकों के नाम संपत्ति खरीदने वाले सोच रहे हैं कि दोबारा उसे अपने नाम करा लेंगे तो वह बड़ी भूल कर रहे हैं। चुन चुनकर बेनामी संपत्ति वाले बेनकाब होंगे।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा हो जाएगा। कांग्रेस की बेशर्मी देखिए - 8 नवंबर को काला दिवस मनाकर छाती पीटने, रोने, आंसू बहाने और मोदी का पुतला फूंकने के अभियान के तौर पर मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सोचती है कि पुतले फूंकने से मैं डर जाऊंगा, लेकिन उसे पता नहीं मोदी सरदार पटेल का चेला है - जो कभी डर नहीं सकता। मोदी ने स्वच्छता अभियान के लिए तारीफ की और कहा कि मंडी जिला ने सफाई अभियान में देश भर में नाम कमाया। अब इसी तेजी से राजनीतिक भ्रष्टाचार का भी सफाया करना है।

मातृ शक्ति मैदान में आएंगी तो कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

उन्होंने कहा कि लोगों ने राजा-महाराजा की सरकारें काफी देख लीं। अब जनता-जनार्दन की सरकार देखने की बारी है। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने के लिए होशियार सिंह जैसे वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं होने दी जाएगी।

पीएम मोदी ने लोगों से भारी मतदान की अपील भी की। कहा कि मतदान में आज तक के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। ज्यादा मतदान के लिए पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे आएं।

 नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पराजय स्वीकार करके बैठी है। पहला ऐसा चुनाव है जब कांग्रेस के दिग्गज हिमाचल आने की हिम्मत नहीं जुटा रहे। उन्होंने कहा क‌ि हिमाचल की जनता इस बार कांग्रेस को पराजित ही नहीं गंभीर से गंभीर सजा देना चाहती हैं। 

मोदी ने कहा कि नौ नवंबर को जब मतदान करें तो होशियार स‌िंह की शाहदत को याद रखें। हिमाचल के वनों की रक्षा करने के लिए उसने वन माफिया से लोहा लिया। मोदी ने कहा कि नौ नवंबर को पहले से अधिक मतदान कर पुराने रिकॉड टूटने चाहिए। 

उन्होंने महिलाओं से कहा कि पुरूषों से पांच फीसदी अधिक मतदान करें। एक बार देवभूमि की ये मातृ शक्ति मैदान में आएंगी तो आने वाले वर्षों तक कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। अत्याचार और जुल्म का राज कहीं दूर-दूर तक नहीं दिखाई देगा। लोकतंत्र का एक बार फिर कमल खिलेगा। 

 

14 हजार परिवार को बिजली कनेक्‍शन

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

मोदी ने कहा कि आज भी 4 करोड़ घरों में बिजली नहीं है मिट्टी के तेल के दीयों से काम चलता है। कहा कि हिमाचल में 14 हजार परिवार को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्‍शन दिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि आज मध्यम वर्गीय परिवार में बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है। तीन वर्ष पहले किसानों को खाद के लिए यूरिया नहीं मिलती थी। किसान परेशान था, क्योंकि यूरिया की चोरी होती थी, लेकिन हमने  यूरिया की चोरी बंद कर दी। 
 

पहाड़ की जवानी और पानी अब पहाड़ के काम आएगा

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यह कहा जाता था कि पहाड़ का पानी और जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आता। लेकिन अब हमें यह सोच बदलनी है। पानी से बिजली और बिजली से विकास की यात्रा शुरू होगी।

हिमाचल अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बने। जब टूरिज्म बढ़ता है तो गरीब से गरीब को रोजगार मिलता है। हिमाचल में ईको टूरिज्म, साहसिक पर्यटन आदि की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को रेलवे प्रोजेक्ट, रोड प्रोजेक्ट सहित कई प्रोजेक्ट दिए हैं।

मध्य वर्ग और गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए जेनेरिक दवाइयों को सस्ता किया गया है। स्टेंट की कीमत में भी कमी की गई है।
हम पूरी दुनिया को हिमाचल की ओर आकर्षित करना चाहते है।
 

ये चुनाव दिव्य-भव्य हिमाचल बनाने के लिए

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi

मोदी ने कहा कि जब भी हिमाचल आते हैं, वर्षों तक यहां बिताये समय और यहां के लोगों के प्यार को कभी भूल नहीं पातें। मायने यह नहीं रखता कि किसकी सरकार बने, किसे बहुमत बने। हिमाचल का चुनाव सिर्फ विधायक चुनने के लिए नही है। बहुमत के लिए नहीं है। यह चुनाव दिव्य और भव्य हिमाचल बनाने का फैसला करने का है।

मोदी ने रैली संबोधित करने से पहले मंच पर मौजूद हर नेता का नाम लिया और फिर बोले- कोई रह तो नहीं गया। सुंदरनगर विधानसभा से टिकट न मिलने से खफा रूप सिंह का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके पुराने साथी हैं। उनका और हिमाचल से मिला प्यार पहाड़ की चट्टान की तरह हर घड़ी हमारे साथ रहता है। उसके कभी नहीं भूला सकता।

मोदी समझ नहीं आ रहा कांग्रेस को
पीएम ने कहा कि कांग्रेस को मोदी समझ नहीं आ रहा है। मोदी ने कहा कि कभी कभार कांग्रेस को भगवान सदबुद्धि देता है। जो मेरे काफी काम आती है। कांग्रेस पार्टी जिसके जमाने में कितना गया कितना गया उसी की चर्चा चल रही थी। उस कांग्रेस पार्टी की हिम्मत तो देखो 08 नवंबर को छाती कूटने का काम कर रही है। क्योंकि जो लूटा था वो गरीबों को लौटाने के दिन आ गए हैं।

प्रेम कुमार धूमल की तारीफ

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at mandi
भाजपा को जनता जनार्दन का नारा देते हुए प्रधानमंत्री प्रेम कुमार धूमल की तारीफ भी अपने अंदाज में कर गए। एक किस्से से इसे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब पहली बार धूमल मुख्यमंत्री बने, शपथ समारोह हुआ। पूरे हिमाचल में बरसों के बाद भाजपा की सरकार बनी।

चारों तरफ जश्र था। शाम को मैने धूमल जी को कहा, चलिए आज शिमला के मालरोड पर टहलते हैं। दोनों निकल पड़े। ना सिक्योरिटी ना प्रोटोकाल ना तामझाम। मालरोड पर जो दुकानदार थे, टूरिस्ट थे, नागरिक और नौजवान टहल रहे थे।

सभी को अचरज हुआ कि यह तो मुख्यमंत्री टहल रहे हैं। तब लोगों आवाज उठी थी, अब राजा रजवाड़ों की नहीं। इसके बाद उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। कहा कि जब नौ तारीख को आप बटन दबाने जाएंगे तो इस बात को ना भूले कि यहां पर होशियार सिंह की शहादत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed