फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election pm narendra modi sought support from public

हिमाचल विस चुनावः केंद्र और राज्य का तालमेल बिठा पब्लिक से समर्थन मांग गए मोदी

Mon, 06 Nov 2017 10:06 AM IST
शशिभूषण पुरोहितअमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहितअमर उजाला, ऊना Updated Mon, 06 Nov 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election pm narendra modi sought support from public

कांगड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल के बीच संतुलन की धुरी पर चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना में विकास के इंजन का मंत्र फूंका। 

विज्ञापन



लगभग 52 मिनट के संबोधन में मोदी के भाषण की धार केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की संभावना के बीच विकास को रफ्तार देने के इर्द-गिर्द रही। कमोबेश मोदी ने लोगों को समझाने की कोशिश की कि केंद्र और राज्य सरकार एक दूसरे की पूरक हैं और जब दोनों में तालमेल सही तो विकास की गाड़ी रुकती नहीं। 
विज्ञापन


मोदी ने इसे आधार बनाकर लोगों से समर्थन मांगा तो धूमल को आगे कर उन्हें विकासोन्मुखी मुख्यमंत्री भी करार दिया। मोदी ने जिक्र किया कि जब केंद्र में अटल सरकार और हिमाचल में धूमल सरकार थी तो प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समय आ गया है कि इस गठबंधन को फिर से मूर्त रूप दिया जाए। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में प्रभारी रहते हुए अपने पुराने दिनों का जिक्र का दिल की बात भी कही। 

दिल चले जज्बात चले : हंस राज हंस

himachal assembly election pm narendra modi sought support from public

प्रदेश की हर तहसील से रूबरू होने की बात और पंडाल में कई परिवारों को जानने की बात कह मोदी जनता के और करीब आए। वहीं, पंजाब सीमा के साथ लगते एवं गुरु नानक देव के वंशजों की धरती ऊना को अपने संबोधन में प्रणाम कर मोदी ने क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की। 

मोदी ने अपने संबोधन में 2019 में आने वाले 550वें प्रकाशोत्सव को विश्व स्तरीय उत्सव करार देकर लोगों की भावनाओं के साथ जोड़ा। कुल मिलाकर मोदी का दौरा केंद्र और प्रदेश के बीच एक बैनर की सरकार होने पर विकास का दावा कर गया। 

भाजपा के स्टार प्रचार के तौर पर हिमाचल में दौरे पर आए प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस ने कुछ देर के लिए मंच पर समां बांधा। हंस राज हंस ने भाजपा के लिए लिखे अपने नए गाने ...दिल चले जज्बात चले, बात तब बनती है जब मन की बात चले, ये बात नसीबों की, भारतीय जनता पार्टी हमदर्द गरीबों की... से

उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। हंसराज हंस ने अपने अंदाज में धूमल की तारीफ करते हुए कहा ..सारा हिमाचल डोल रहा है, धूमल-धूमल बोल रहा है। रैली को सेवानिवृत्त ले. जनरल एचएस कंवर, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रो. राम कुमार, राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, वीरेंद्र कंवर ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed