फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election one lakh people in pm narendra modi rally in bilaspur

पीएम मोदी की रैली में जुटेंगे एक लाख लोग, भाजपा ने किया दावा

Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election one lakh people in pm narendra modi rally in bilaspur

बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में करीब एक लाख लोग जुटाने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा ने तीन अक्तूबर को होने वाली इस रैली के लिए यह लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए रैली आयोजन करने वाली टीम कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन


मंडल स्तर पर लोगों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे ज्यादा भीड़ बिलासपुर और आसपास के जिलों के मंडल, शिमला ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से पहुंचने की संभावना है। इन जगहों से पांच से दस हजार लोगों के रैली में शामिल होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

हर मंडल से औसतन दो हजार की भीड़ जुटाने का रखा गया है लक्ष्य

himachal assembly election one lakh people in pm narendra modi rally in bilaspur

बिलासपुर से कुछ दूर वाले मंडलों को करीब दो हजार लोग जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। चूंकि, यह रैली टिकट वितरण से पहले होने जा रही है, ऐसे में रैली संयोजकों को भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। पार्टी से जुड़े नेताओं की मानें तो हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम तीन से पांच टिकट के दावेदार हैं।

हर दावेदार अपने साथ तीन से पांच सौ की भीड़ भी लाए तो भी एक लाख लोग जुटाए जा सकते हैं। ऐसे में संभव है कि रैली स्थल पर उम्मीद से ज्यादा लोग जुट सकते हैं।

रैली की जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा ने कहा कि सभी मंडलों को जिम्मेदारियां पहले ही बता दी गई हैं। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जुटाए जाएं। 

रैली से एक दिन पहले पहुंचे दिग्गज

himachal assembly election one lakh people in pm narendra modi rally in bilaspur

रैली की जिम्मेदारी अभी तक बिलासपुर से विधायक रणधीर शर्मा संभाल रहे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा समय-समय पर रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

उनके अलावा कोई भी दिग्गज अभी रैली स्थल नहीं गया था। रविवार को प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बिलासपुर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद प्रदेश भर से नेता बिलासपुर पहुंचने शुरू हो गए हैं।

चौधरी बीरेंद्र, जावड़ेकर आ सकते हैं मोदी के साथ
तीन अक्तूबर को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी बिलासपुर आ सकते हैं।

रणधीर शर्मा ने बताया कि अभी दो केंद्रीय मंत्रियों के आने की सूचना दी गई है। अगर और भी मंत्री या नेता आएंगे तो उनके लिए भी मंच पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed