फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress Expelled membership of seven rebel leader from party

कांग्रेस ने बागियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन सात नेताओं पर की ये कार्रवाई

Sun, 29 Oct 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress Expelled membership of seven rebel leader from party
कांग्रेस ने पार्टी की मर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे सात बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरे पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया और सिंघी राम समेत सात बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने इन दो पूर्व मंत्रियों के अलावा जनारथा, बावा और पूर्ण चंद को भी पार्टी से निकाल दिया है। इन्हें मनाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता नाकाम रहे। टिकट न मिलने पर ये पांचों कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में निर्दलीय उतरे हैं।
विज्ञापन

इन पर भी गिरी गाज

himachal assembly election congress Expelled membership of seven rebel leader from party

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सात बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मेजर सिंह मनकोटिया शाहपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस का टिकट मिला था, मगर वे चुनाव नहीं जीत पाए। अबकी इस सीट से केवल सिंह पठानिया प्रत्याशी हैं।

रामपुर से पूर्व मंत्री सिंघी राम भी निर्दलीय चुनाव लड़ने को चुनावी रण में उतरे हुए हैं। वे कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नंदलाल वर्तमान वीरभद्र सरकार में भी कांग्रेस के विधायक हैं।

लंबे समय तक बाहर रहने के बाद सिंघी राम कांग्रेस में लौट आए, मगर टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत का फैसला किया। शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, मगर वे चुनाव हार गए थे।

इस बार भी उन्होंने टिकट का दावा ठोंका, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। वीरभद्र के करीबियों में गिने जाने वाले जनारथा को बैठाने में भी कांग्रेस के दिग्गज नाकाम रहे। जनारथा शिमला शहरी सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इस बागी नेता की गई सदस्यता

himachal assembly election congress Expelled membership of seven rebel leader from party

बावा हरदीप सिंह नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लखविंद्र राणा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। राणा पिछले आम विधानसभा चुनाव हार गए। हालांकि, उन्होंने इससे पहले हुए उपचुनाव को जीत लिया था। पिछले चुनाव में सिटिंग विधायक होने के कारण राणा को ही कांग्रेस ने टिकट दिया।

उस वक्त बावा भी इंटक के कोटे से टिकट मांग रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिला। वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते रहे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा टिकट झटकने में नाकाम रहे। अब वे निर्दलीय मैदान में हैं। पूर्ण चंद ठाकुर वीरभद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ द्रंग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

इनको किया बाहर

himachal assembly election congress Expelled membership of seven rebel leader from party

1 शिमला शहरी से हरीश जनारथा।
2. नालागढ़ से हरदीप वाबा।
3. द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर।
4. रामपुर से सिंघी राम।
5. पालमपुर से बैनी प्रसाद।
6. शाहपुर से विजय सिंह मनकोटिया।
7. लाहौल स्पीति से राजेंदर कारपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed