फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election cm virbhadra singh statement over prem kumar dhumal

प्रेम कुमार धूमल को चेहरा घोषित करने से आसान हुई कांग्रेस की राह : वीरभद्र सिंह

Thu, 02 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election cm virbhadra singh statement over prem kumar dhumal

भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इससे कांग्रेस की जीत की राह आसान हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो महारथी हैं, वे मैदान से हट गए हैं और अब बेचारे धूमल को आगे किया गया है। उन्होंने कहा कि धूमल को चेहरा घोषित करने से पहले भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई बडे़ चेहरे घूम चुके हैं।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने बुधवार को राजीव भवन शिमला में कांग्रेस घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लग रहा था कि इनकी हार अब सुनिश्चित है। बीच में जगत प्रकाश नड्डा को भी आगे किया। अब वे खुद पीछे हट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा पत्र में रखा सबका ख्याल

himachal assembly election cm virbhadra singh statement over prem kumar dhumal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रगतिशील संकल्प पत्र है। इसमें गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जुमलों और झूठ का पुलिंदा है। 

अर्की में मुश्किलों की अटकलों को किया खारिज  
अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की में मुश्किलें बढ़ने की अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी जीत वहां बड़े मार्जिन से होगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है। 

सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे वीरभद्र : शिंदे 
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सूबे में वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हिमाचल में कांग्रेस का प्रचार कार्य ठीक से चल रहा है। प्रदेश में कांग्र्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आम आदमी का ध्यान रखा गया है। 

घोषणा पत्र जारी, नहीं पहुंचे सुक्खू और बाली

himachal assembly election cm virbhadra singh statement over prem kumar dhumal
 कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी घोषणा पत्र के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और घोषणा पत्र के संयोजक जीएस बाली मौजूद नहीं हुए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने इसे जारी किया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने दोनों नेताओं के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कही। पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव रैलियां और सभाओं में व्यस्त हैं।

मुख्यमंत्री ने सुबह का समय घोषणा पत्र जारी करने के लिए निकाला है। समय के अभाव के चलते पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और संयोजक जीएस बाली का समय पर पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की और आग्रह किया कि इतने कम समय में शिमला नहीं पहुंच सकते।

भाजपा का डोल रहा सिहांसनः आनंद शर्मा 

himachal assembly election cm virbhadra singh statement over prem kumar dhumal

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है और देश की वशीभूत हुई जनता के मन से भाजपा के झूठ का पर्दा उठ गया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का सिहांसन डोल रहा है और भाजपा बहुत ही झूठी पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई पीढ़ी को गुमराह ही नहीं किया, अपितु उन्हें इतिहास की भी गलत जानकारी दी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि भाजपा को अपने उपर विश्वास था और वह पूर्ण रूप से सक्षम है तो गुजरात के चुनाव को आगे बढ़ाने के लिए दखल नहीं देती और इससे चुनाव आयोग की शैली पर भी सवाल उठते है।

वह औद्योगिक हब बीबीएन के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक लखविंदर राणा के पक्ष में चुनावीं जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को टिकट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिया है और उनमें विश्वास जताया है और अब क्षेत्र की जनता की बारी है कि वह भी पार्टी प्रत्याशी की जीत को भारी बहुमत से निश्चित बनाएं।

नीतियों से चलती है सरकारें-हुडडाहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुडडा ने कहा कि नीतियों से सरकारें चलती है, लेकिन भाजपा के पास नीतियां नहीं है, अपितु लोगों को भरमाकर सिर्फ सत्ता हासिल कर भाजपा की नीति है।

उन्होंने कहा कि जहां जहां भी भाजपा की सरकारें बनी है, आज वहां की जनता की आशा पूरी तरह से निराशा में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब व हिमाचल का आपस में रोटी बेटी का नाता है और हिमाचल में इस बार पुन: सरकार काबिज होगी और नालागढ़ से भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed