फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election cm virbhadra singh criticised bjp in gudiya case

गुड़िया मामले में सीएम वीरभद्र सिंह का भाजपा को लेकर बड़ा बयान

Sun, 29 Oct 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
 himachal assembly election cm virbhadra singh criticised bjp in gudiya case

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कोटखाई में हुए गुड़िया मामले को भाजपा ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर भाजपा ने लोगों को ऐसे गुमराह किया कि मानो पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ही खत्म हो गई हो। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं समय रहते भाजपा के इस षड्यंत्र को समझ गया और दूसरे दिन ही इस संदर्भ में पत्र लिखा कि इस केस को सीबीआई को सौंपा जाए। वे भी चाहते हैं कि रेप और हत्या के आरोपी पकड़े जाएं। सीएम बिलासपुर दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोटखाई थाने के बाहर एक भाजपा नेता की ओर से भड़काऊ भाषण दिया गया। कोटखाई का थाना जलाया गया। वहां का मालखाना लूट लिया और रिकॉर्ड जला दिया गया। हर जगह राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष को अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए

 himachal assembly election cm virbhadra singh criticised bjp in gudiya case

झूठी अफवाहों से प्रदेश के शांत माहौल को बिगाड़ने  का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा भले ही हिंदुस्तान में राज कर रही है, लेकिन हिमाचल में भाजपा की हरकतों को देखते हुए यहां की जनता उन्हें राज नहीं करने देगी। 

अनुशासन में ही सब काम होना चाहिए। पक्ष और विपक्ष को अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। जीएसटी लगाकर लोगों पर बोझ डाला गया। दुकानदार लोगों से टैक्स वसूल करेंगे। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

प्रधानमंत्री होने के नाते हम उनका मान, सम्मान करते हैं, लेकिन अगर वह यह समझें कि वह  देश की ऊंची शख्सियत हैं और राज्य की सरकारों को कुचलने के प्रयास करेंगे तो यह संविधान के खिलाफ  है। उन्होंने राम लाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, डॉ. बीरू राम किशोर और राजेश धर्माणी के लिए लोगों से वोट देने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed