{"_id":"59fdcfbf4f1c1b60678b9217","slug":"himachal-assembly-election-cm-virbhadra-criticised-bjp-in-rampur-bushahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटती रही भाजपा: सीएम वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटती रही भाजपा: सीएम वीरभद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटती रही है। जाति और धर्म के नाम पर बांटने से किसी का भला नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को ननखड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा जोड़ने का काम करती रही है। कांग्रेस ने हर वर्ग का विकास किया है। प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
कांग्रेस ने जब भी विकास किया है तो क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। न ही विकास के लिए कोई भेदभाव किया।
उन्होंने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में जब भी चुनाव आते हैं तो वे गांव-गांव तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद गायब हो जाते हैं। वीरभद्र सिंह रामपुर विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार सिंघी राम पर जमकर बरसे।

भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण पार्टी से बाहर किया
कहा कि कि सिंघी राम को भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण पार्टी से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि सिंघी ने अपनी बेटी की फर्जी डिग्री बनाकर अपने परिवार और इलाके को कलंकित किया है। जिन लोगों ने उनका साथ दिया था, वे आज सलाखों के पीछे हैं।
इस अपराध के लिए उन्हें सन्यास लेकर इसका पश्चाताप करना चाहिए। जब उन्हें पहली बार लोगों के भारी विरोध के बावजूद कांग्रेस का टिकट दिलवाया था और जीताकर विधानसभा में भेजा था। लेकिन आज वे अपने गुरु का ही विरोध कर रहे हं।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि क्या वे ऐसे व्यक्ति को अपना वोट देना चाहेंगे जो भ्रष्टाचार कर आसमान में उड़ने की मंशा रखे हुए हैं। उन्होंने उनके समर्थकों को फसली बटेर कहते हुए कहा कि ग्रामीण उनके बहकावे में न आएं। उनके साथ फोटो खिंचवाना भी पाप है।
उन्होंने ननखड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक नंद लाल ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति है। रामपुर से उनकी जीत का मतलब मुख्यमंत्री की जीत होगी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, दीपक सूद, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, जसवीर ठाकुर, विकेश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।