फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly election 2022 harjot bains statement aam aadmi party candidates list in two days

शिमला: हरजोत बैंस बोले- दो दिन बाद जारी की जाएगी आप प्रत्याशियों की सूची

Sun, 16 Oct 2022 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि दो दिन बाद आप प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
himachal assembly election 2022 harjot bains  statement aam aadmi party candidates list in two days
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस रविवार को पहली बार शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद आप प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मीडिया से बातचीत में बैंस ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में काम किया है तो वह शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर जनता से वोट मांगें।

विज्ञापन


जनता को बताएं कि पांच साल में कितने बेहतर स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के स्वच्छ छवि के नेताओं का आप में स्वागत है। आप शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर है। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही टेस्ट की सुविधा।
विज्ञापन


मरीजों को दवाइयां भी नहीं मिलतीं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने वर्षों तक राज किया लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अंडर करंट है। 8 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे तो आप के बहुत से युवा साथी और आम घरों से निकले नौजवान विधानसभा पहुंचेंगे। अब एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज जनता बदलने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed