फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 VVPAT machines at all polling centres

VVPAT में गलत वोट दर्शाया तो दोबारा कर सकेंगे मतदान

Sat, 14 Oct 2017 01:50 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 VVPAT machines at all polling centres

हिमाचल के सभी मतदान केंद्र में वीवीपैट मशीनें लगाई जा रही हैं। ईवीएम में सही प्रत्याशी के नाम का बटन दबाने के बावजूद अगर वीवीपैट में गलत वोट दर्शाया पाया गया तो वोटर इसकी शिकायत चुनाव अधिकारियों से कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी जांच के बाद दोबारा वोट डलवाएगा।

विज्ञापन


अगर मतदाता की शिकायत झूठी निकली तो उसे छह माह की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के ईवीएम पर सवाल उठाने के बाद अब चुनाव आयोग ने विवाद से बचने के लिए सूबे के विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


इस मशीन में सात सेकेंड तक वोटर को पर्ची नजर आएगी जिससे वह जान सकेगा कि उसका वोट सही प्रत्याशी को डला है या नहीं। यदि कोई गड़बड़ी होती है तो मतदाता इसकी शिकायत मौके पर ही अधिकारियों से कर सकता है। अधिकारी तुरंत मतदान प्रक्रिया को रोक कर मामले की जांच करेगा। अगर मतदाता की शिकायत सही निकली तो उसका दोबारा वोट डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त अफसर उच्च अधिकारियों को एक मतदाता के दो वोट डालने की सूचना भेजेंगे। मतगणना के दौरान गलती से डला हुआ एक वोट रद्द कर दिया जाएगा। अगर मतदाता की शिकायत झूठी पाई गई तो उसके खिलाफ भादंसं की धारा 177 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें 6 महीने की सजा का प्रावधान है।

झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति से एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में किसी भी गड़बड़ी की संभावना नहीं है।


किसी को लगता है कि जिस प्रत्याशी को वोट दिया है और वह उसे नहीं पड़ा है तो मतदाता इसकी शिकायत तुरंत कर सकता है। इसके बाद मौके पर जांच की जाएगी। अगर जांच में शिकायत झूठी पाई गई तो कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed