{"_id":"5a01ab054f1c1ba7678b9ff8","slug":"himachal-assembly-election-2017-union-minister-jp-nadda-criticised-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा का वीरभद्र पर वारः बोले- भ्रष्टाचार में संलिप्त सीएम मंत्रियों को कैसे रोकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा का वीरभद्र पर वारः बोले- भ्रष्टाचार में संलिप्त सीएम मंत्रियों को कैसे रोकते
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नेताओं को भ्रष्टाचार करने से नहीं रोक पाए। रोकते भी कैसे वह स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। नेता का काम लोगों को सुरक्षा करना होता है।
विज्ञापन
प्रदेश के सीएम गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर कहते हैं कि ऐसा होता रहता है। लोकतंत्र में चुनाव एक ऐसा समय होता है जब आप अपनी मर्जी से सरकार बनाते हैं, और उम्मीद करते हैं कि उन्हें स्वच्छ और ईमानदार तथा जवाबदेह सरकार मिले।
विज्ञापन
पिछले पांच सालों में प्रदेश में कांग्रेस सरकार रही। वह आपकी कसौटी पर कितनी खरी उतरी, उसका आकलन भी करना है। प्रचार के अंतिम चरण में नड्डा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के हवाण, कंदरौर, बैरी में लोगों से भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
कंदरौर में जनसभा में नड्डा भावुक हो गए। जमा दो स्कूल खोलने के लिए नड्डा ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी जो प्रदेश में उस समय एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आया था।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के हालात बदलने हैं तो आपको सरकार को बदलना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की मात्र 60 लाख की आबादी को 1351 करोड़ रुपये का एम्स जैसा संस्थान देकर यह संकेत दे दिया है कि उन्हें प्रदेश से कितना लगाव है।
नड्डा ने बताया कि उन्होंने हर जिले के लिए मातृ एवं शिशु केंद्र खोलने के लिए 10 दस करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए परंतु प्रदेश सरकार ने अभी तक जमीन नहीं उपलब्ध करवाई।