फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 pramod sharma and rajinder rana

हिमाचल विस चुनाव: चुनाव मैदान में 'गुरुओं' को ‘चेलों’ की चुनौती

Mon, 23 Oct 2017 02:13 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Oct 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 pramod sharma and rajinder rana

प्रदेश में कभी भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के चहेते रहे नेता आज इनके सामने ही पहाड़ बनकर खड़े हो गए हैं। हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों शिमला ग्रामीण, सुजानपुर और नगरोटा बगवां में ये वरिष्ठ नेताओं को टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पसंदीदा नेताओं में गिने जाने वाले राजेंद्र राणा उनके ही खिलाफ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले प्रमोद शर्मा ने भाजपा से टिकट लेकर विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ ताल ठोंक दी है।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां में कभी जीएस बाली के साथ चलने वाले अरुण कुमार (कूका) चुनाव मैदान में उन्हें ही टक्कर दे रहे हैं। राजेंद्र राणा ने वर्ष 2012 के निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीते थे। भाजपा सरकार के दौरान राजेंद्र राणा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मीडिया सलाहकार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार के दौरान राणा की तूती बोलती थी। इसके बाद राजेंद्र राणा कांग्रेस में शामिल हो गए और भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सांसद का चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब राणा सुजानपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ मैदान में हैं।

शिमला ग्रामीण सीट से भाजपा ने प्रमोद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रमोद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। एक समय था, जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहते थे।


शिमला ग्रामीण जब सुन्नी कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र था, उस समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रमोद शर्मा को टिकट देने की पैरवी की थी।

आज प्रमोद शर्मा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में अरुण कुमार बाली के करीब थे। आज विधानसभा चुनाव में दोनों आमने सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed