फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 OBC vote bank story

हिमाचल विधानसभा चुनाव में ओबीसी वोट बैंक पर टिकीं निगाहें

Thu, 26 Oct 2017 01:22 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 26 Oct 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 OBC vote bank story

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल हिमाचल में ओबीसी के करीब 18 फीसदी वोट बैंक को केंद्रित कर सियासी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ओबीसी कोटे में कोटा देने और केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल रहे ओबीसी के कद्दावर भाजपा नेता थावर चंद गहलोत को हिमाचल प्रभारी बनाने की रणनीति भी चुनाव में सियासी फसल काटने के संकेत दे रही है।

विज्ञापन


एक वक्त करीब एक दर्जन ओबीसी विधायकों का आंकड़ा वर्ष 2012 में घटकर करीब 4 रहने का रंज लिए ओबीसी समुुदाय ने चुनाव से पहले घृत बाहती चाहंग महासभा का गठन कर हिमाचल की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। 18 फीसदी ओबीसी वोट बैंक हिमाचल के 7 जिलों की करीब 29 सीटों पर खासा प्रभाव डालता है।
विज्ञापन


ओबीसी नेता एवं घृत बाहती चाहंग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी का कहना है कि राजनीतिक दल ओबीसी समुदाय की अनदेखी करते हैं। टिकट आवंटन में भी समुदाय नजरअंदाज हो रहा है। ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चंद्र कुमार कहते हैं कि हिमाचल में ओबीसी समुदाय की अच्छी पैठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा और ऊना में सबसे ज्यादा ओबीसी

himachal assembly election 2017 OBC vote bank story

सरकार की ओर से ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए बनाए गए निगम की मानें तो कांगड़ा जिले में 50, ऊना में 40, सिरमौर में 19, हमीरपुर में 22, शिमला में 3.8, सोलन में 11, मंडी 5, चंबा में 3, बिलासपुर में 7 और कुल्लू जिले में 2 फीसदी ओबीसी समुदाय के लोग रहते हैं।

ऊना के हरोली, ऊना और गगरेट, सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब, सोलन के नालागढ़ और दून, मंडी के जोगिंद्रनगर, मंडी, सुंदरनगर, हमीरपुर के नादौन, सुजानपुर में ओबीसी वोट बैंक का दबदबा है।

कांगड़ा में सत्ता तय करता है ओबीसी
कांगड़ा की बैजनाथ, जयसिंहपुर और इंदौरा को छोड़कर 13 विस सीटों पर ओबीसी का प्रभाव है। नगरोटा बगवां और कांगड़ा में 60-60 फीसदी वोट बैंक ओबीसी वर्ग का है।

सुलह में 40, धर्मशाला में 40, शाहपुर में 50, जवाली में 45, देहरा में 20, नूरपुर में 20, सुलह में 50, पालमपुर में 15, फतेहपुर में करीब 13 फीसदी वोट बैंक ओबीसी वर्ग का है । यानी, हिमाचल में किसी भी दल को सत्ता की चाबी ओबीसी वोट बैंक के पास है।

इस बार 4 एमएलए, नहीं मिला मंत्री पद

himachal assembly election 2017 OBC vote bank story
विधायक सरवीण चौधरी - फोटो : File Photo

वर्तमान में सरकार में ओबीसी समुदाय से चार विधायक सरवीण चौधरी, नीरज भारती, पवन काजल और जगजीवन पाल हैं। इससे पहले एमएल चौधरी, हरिराम, चौधरी हरदयाल, सरवण कुमार, विद्यासागर, रमेश धवाला, चंद्र कुमार, नारायण चंद्र पराशर, राम चंद भाटिया, सुरेंद्र काकू, कैप्टन प्रताप, दौलत चौधरी, संजय चौधरी, सुखराम चौधरी मंत्री और विधायक रह चुके हैं।

चुनाव से पहले ब्राह्मण मंत्रियों में ओबीसी पर खींचतान
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांग्रेस में ओबीसी के सबसे बड़े नेता बनने की होड़ चुनाव से एक साल पहले ही शुरू हो गई। जहां ओबीसी समुदाय में ब्राह्मण वर्ग से ताल्लुक रखने वाले जीएस बाली के वर्चस्व को तोड़ने के लिए सुधीर शर्मा ने पवन काजल, नीरज भारती को साथ लेकर समुदाय का बड़ा सम्मेलन करवाया, वहीं चुनाव से पहले समुदाय से घृत बाहती चाहंग महासभा का गठन कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed