विधानसभा चुनाव: पैसे, मूछों के बाद अब भैंस भी लगा दी दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हार जीत को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में शर्तों का दौर तेज हो गया है। 18 दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना के काउंटडाउन के बीच हार जीत के कयासों की जगह शर्तों ने ले ली है।
हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई पैसे दांव पर लगा रहा है तो कोई मूंछ। इसी कड़ी में दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपनी भैंस को दांव पर लगा दिया है।
नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्र के एक मतदाता ने बताया कि वह अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्हीं के जानने वाले लोगों में से कईयों ने अपने प्रत्याशी की जीत के लिए लाखों रुपये की शर्त लगाई है तो कईयों ने अपनी मूंछ का दांव लगाया है।
हार का मतलब लाखों का नुकसान और मूंछ मुंडवाना होगा जबकि जीत पर विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों को यह जिल्लत झेलनी होगी। ये मतदाता बोले, उन्होंने भैंस को दांव पर लगाया है।
चूंकि वे अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, ऐसे में वे प्रतिद्वंद्वी समर्थक की भैंस को जीतने में कामयाब होंगे। नतीजे विपरीत रहते हैं तो वे अपनी दुधारू भैंस को विपक्षी के नाम कर देंगे।
उल्लेखनीय है कि अठारह दिसंबर को मतगणना के साथ ही नतीजों की भी घोषणा होनी है।