फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 arun jaitley over BJP CM face in Himachal Pradesh

हिमाचल में भाजपा के सीएम चेहरे पर जेटली ने दिया बड़ा बयान, पढ़िए क्या बोले

Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 arun jaitley over BJP CM face in Himachal Pradesh

प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पर बने सस्पेंस के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी ने रणनीति के तहत यह निर्णय लिया है। पार्टी के पास प्रदेश में कई अनुभवी नेता हैं। जीत कर आने के बाद एक अनुभवी नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। जेटली के इस बयान के अब सियासी मायने निकाले जा रहे हैं कि किस नेता की ओर उनका इशारा था।

विज्ञापन


जेटली ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वीरभद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने नाम लिये बिना कहा कि पिछले पांच वर्ष में सरकार की एकमात्र मंशा अपने आप और नेतृत्व को बचाए रखने की रही। सरकार के भीतर सत्ता की खींचतान रहा। बिना विश्वसनीयता के सरकार चली और बदले की भावना से काम किया गया।
विज्ञापन


भाजपा के विधानसभा चुनाव के लिए स्वर्णिम हिमाचल दृष्ट पत्र 2017 को जारी करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में हिमाचल में सरकार नाम की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्र इतना कमजोर है कि प्रदेश का नेतृत्व अपनी कुर्सी बचाने के लिए उसे ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ‌को 5 साल में करना होगा 10 साल का काम

himachal assembly election 2017 arun jaitley over BJP CM face in Himachal Pradesh

भाजपा को राज्य में शासन की विश्वसनीयता को दोबारा कायम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के मोर्चे के साथ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हुई। भाजपा को अगले पांच साल में 10 साल का काम करना होगा।

सुखराम को पार्टी में लेने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। अनिल शर्मा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं और उनपर कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं है।

वीरभद्र के जेटली और धूमल पर उनके खिलाफ झूठे मामले करवाने के सवाल पर जेटली बोले कि तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, जिस दौरान का यह मामला है। उसी दौरान उनके खिलाफ जांच बैठी और तथ्य सामने आए। उन्होंने चुटकी लेता हुए कहा कि जेटली या धूमल ने उनको सलाह नहीं दी कि स्कूटर पर सेब की ढुलाई करें।

कश्मीर की स्वायत्तता मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

himachal assembly election 2017 arun jaitley over BJP CM face in Himachal Pradesh

भाजपा का मुद्दा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस का कश्मीर की स्वायत्तता के विषय को वर्ष 2017 में उठाने के पीछे क्या औचित्य है। यूपीए में रहे गृहमंत्री के कश्मीर की स्वायत्तता का पक्ष लेने को जेटली ने कांग्रेस की नासमझी बताया।

कश्मीर विधानसभा के किन अधिकारों को बढ़ाने की बात कांग्रेस कर रही है। रक्षा, वित्त, विदेश मामले आदि छोड़कर सब जम्मू कश्मीर विधानसभा में निहित है। स्वायत्तता के मायने 1953 से पहले का दर्जा है, जिसमें उनके अपने पीएम बनाने का प्रावधान है।

चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट प्रभावी नहीं होगा। जेटली ने सवाल किया कि कांग्रेस यह चाहती है। गुजराज में आईएसआईएस और अब हिमाचल में कश्मीर के मुद्दे को उठाने के सवाल पर जेटली ने कहा कि वे चुनावी राजनीति नहीं कर रहा हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा हमेश भाजपा के एजेंडे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed