फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 amit shah rally in indore at kangra himachal

हिमाचल सीएम उम्मीदवार का ऐलान, 83 साल के वीरभद्र से होगा 73 के धूमल का मुकाबला

Wed, 01 Nov 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमलाराजगढ़ (सिरमौर)/शिमला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमलाराजगढ़ (सिरमौर)/शिमला/हमीरपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 amit shah rally in indore at kangra himachal

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। अमित शाह ने हिमाचल में भाजपा के सीएम चेहरे का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा के विपरीत हिमाचल में मतदान से ठीक नौ दिन पहले पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित जनसभा में तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि हिमाचल में धूमल के नाम और नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि धूमल अभी पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता हैं और 18 दिसंबर के बाद वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का तो जवाब नहीं देते, गुड़िया को न्याय की बात नहीं करते, लेकिन हमें पूछते हैं कि भाजपा किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। मगर आपको सुनना है तो मैं स्पष्ट कर देता हूं कि हिमाचल में भाजपा धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनेगी।

भाजपा को बिन दूल्हे की बारात कहने वाली कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। उधर, धूमल के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित होते ही उनके गृह जिले हमीरपुर समेत कई क्षेत्रों में उनके समर्थकों ने खुशी में पटाखे फोड़े। । 
 

73 के धूमल का मुकाबला 83 साल के वीरभद्र से
भाजपा ने मतदान से ऐन पहले 73 साल के प्रेम कुमार धूमल को भाजपा का सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पहले ही छह बार के मुख्यमंत्री और 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव मैदान में उतार चुकी है। राहुल गांधी ने 7 अक्तूबर को मंडी रैली के दौरान वीरभद्र सिंह के नाम की घोषणा की थी। 

सीएम पद पर नाम का एलान होते ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगे धूमल

himachal assembly election 2017 amit shah rally in indore at kangra himachal

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रेम कुमार धूमल के नाम का एलान होते ही वह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगे। अमित शाह ने जैसे ही राजगढ़ में आयोजित रैली के दौरान धूमल को 18 दिसंबर के बाद सरकार बनाने की बात कही तो रैली स्थल से लेकर ट्विटर पर मौजूद धूमल के समर्थक जोश में आ गए।

चंद मिनटों के अंदर ही हजारों की संख्या में लोगों ने ट्वीट कर धूमल को बधाई देना शुरू कर दिया। अमित शाह ने अपने भाषण के वीडियो के साथ एक और ट्वीट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव धूमल के नेतृत्व में लड़ेगी।

इसके बाद एक और ट्वीट कर लिखा कि मुझे विश्वास है कि धूमल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। शाह के ट्वीट करते ही धूमल को बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब एक घंटा प्रेम कुमार धूमल ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करते रहे।

पूर्व में ऐसे भाजपा का सीएम चेहरा बने थे धूमल

himachal assembly election 2017 amit shah rally in indore at kangra himachal

भाजपा ने प्रदेश में पार्टी के सीएम चेहरे की सरप्राइज घोषणा का ट्रेंड इस मर्तबा भी जारी रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को वर्ष 1998 के चुनाव में मतदान से महज तीन दिन पहले सीएम चेहरा घोषित किया गया था।

वर्ष 2007 के चुनाव में उन्हें चेहरे की सीएम चेहरा बनाए जाने की घोषणा मतदान से 15 दिन पहले की गई थी। इस बार बिना सीएम चेहरे के चुनावी मोर्चे पर डटी भाजपा पर कांग्रेस लगातार हमले बोल रही थी। ऐसे में भाजपा ने मतदान से 9 दिन पहले फिर धूमल पर मुख्यमंत्री चेहरे का दांव खेला।

इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने विरोधी दलों के हाथ से मुद्दा छीनने के साथ ही पार्टी के भीत बने असमंजस को भी दूर कर दिया। प्रेम कुमार धूमल ने जब पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा तो पार्टी हाईकमान ने मतदान से तीन दिन पहले मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

वर्ष 2007 के चुनाव में भी सीएम चेहरे पर से पर्दा हटाने में भाजपा ने वक्त लिया था। लेकिन इस बार बिना सीएम चेहरे के चुनावी मैदान में उतरी भाजपा पर कांग्रेस के लगातार हमलों ने पार्टी को असहज भी कर दिया था।

तकरीबन हर चुनावी जनसभा में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र भाजपा पर तंज कस रहे थे। चुनावी अभियान के शुरुआती दौर से ही पार्टी में सीएम चेहरे को लेकर कयास छिड़ गए थे। मतदान की तारीख नजदीक आने पर कयास और भी तेज हो गए, जिन पर नौ दिन पहले सीएम चेहरे की घोषणा ने विराम लगा दिया।

धूमल ने हाईकमान का आभार जताया
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए पार्टी हाईकमान के आभारी हैं। धूमल ने कहा कि वर्ष 1998 में पहली बार पार्टी हाईकमान ने मतदान से ठीक तीन दिन पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया था। इसके बाद वर्ष 2007 में भी पार्टी ने उन्हें चुना था। एक बार फिर से सीएम चेहरे के लिए चुना जाना महत्वपूर्ण है। प्रदेश में इस बार जरूर कमल खिलेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूमल को ट्वीट कर दी बधाई

himachal assembly election 2017 amit shah rally in indore at kangra himachal

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट पर बधाई दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की और उन्हें सीएम उम्‍मीदवार घोषित किए जाने की बधाई दी।  

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट किया और कहा- मुझे विश्वास हैं श्री धूमल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने ये भी ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी ‌ हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व  में लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed