फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly: cm jairam thakur statement regarding accommodation for student in delhi

बजट सत्र: सीएम जयराम बोले- नई दिल्ली के द्वारका में 85 कमरों का भवन बनाएगी सरकार

Tue, 16 Mar 2021 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly: cm jairam thakur statement regarding accommodation for student in delhi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि नई दिल्ली के द्वारका में प्रदेश सरकार 85 कमरों का भवन बनाएगी। गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ  यूनिटी के समीप राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए भी भूमि खरीदी है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सवाल पर मुख्यमंत्री ने सदन में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने द्वारका सेक्टर 19 नई दिल्ली में 3197.58 वर्ग मीटर भूमि और गुजरात के केवड़िया में 2000 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है। भूमि का क्रय राज्य अतिथि गृह बनाने के उद्देश्य से किया गया है। भूमि क्रय पर क्रमश: 2090 लाख तथा 51 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। नई दिल्ली में कई विधायक और हिमाचल के लोग जाते हैं। हिमाचल भवन और हिमाचल सदन प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कई बार ठहरने की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। दिल्ली में 2019 में जमीन खरीदी गई है। यहीं साथ में बिहार भवन भी बन रहा है। यहां 85 कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 200 लोगों के साथ बैठक करने के लिए भी बड़ा भवन यहां बनाया जाएगा। व्यावसायिक एरिया भी यहां बनाया जाएगा। यह क्षेत्र हवाई अड्डे के समीप स्थित है। औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों को नए भवन में ठहरने की सुविधा देने को लेकर विधायक की ओर से दिए गए सुझाव पर विचार किया जाएगा। लंबे समय के लिए तो कमरे नहीं मिल सकेंगे, लेकिन एक-दो दिन की व्यवस्था करने पर सरकार विचार करेगी। नई दिल्ली में राज्य अतिथि गृह के निर्माण की अनुमानित लागत 3970 लाख रुपये आंकी गई है। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ  यूनिटी के पास भी भूमि ली गई है। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को यूनिटी दिखाने के लिए भवन बनाने को कहा है। 


जलोड़ी जोत सुरंग के लिए बनाया जा रहा टेंडर डॉक्यूमेंट : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी जोत सुरंग निर्माण के लिए विभाग ने टेंडर डॉक्यूमेंट बनाना शुरू कर दिया है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएंगी। प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जलोड़ी जोत सुरंग की लंबाई करीब 4.20 किलोमीटर है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए सलाहकार की निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। टेंडर बेस्ड एस्टिमेट को भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इसे मंत्रालय ने एक मार्च 2021 को इस टिप्पणी के साथ वापस कर दिया कि जलोड़ी जोत सुरंग की निविदाएं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के आधार पर दोबारा आमंत्रित की जाएं। 
 

दूसरे धर्म के रिवाज से दफनाए युवक का शव हिमाचल लाने की मांग

ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने सऊदी अरब में मरने वाले एक स्थानीय युवक की मौत से जुड़े मामले को विधानसभा में उठाया। प्रश्नकाल के तुरंत बाद रायजादा ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर कहा कि संजीव नाम का युवक सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता था। बीते तीन साल से युवक हिमाचल प्रदेश नहीं लौटा था और हाल में जब उसकी मृत्यु की बात सामने आई तो पता चला कि उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज की बजाय दूसरे धर्म के आधार पर कर दफना दिया गया।

परिजनों ने शव को हिमाचल प्रदेश लाने के लिए प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। ऐसे में सरकार से मांग की कि वह मामले में उचित कदम उठाए। रायजादा के उठाए विषय पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि विधायक मामले से जुड़ी जानकारी सरकार से साझा करें ताकि मामले को विदेश मंत्रालय के जरिये संबंधित देश की सरकार से उठाया जा सके। 

सचिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए खरीदे 5 लाख 63 हजार के गमले 

सचिवालय सामान्य प्रशासन ने सचिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए कमरों और गलियों में 962 गमले स्थापित किए हैं। इनमें 500 गमले आर्म्जडेल और 462 गमले इलर्जली भवन में रखे गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक रमेश ध्वाला की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गमलें उद्यान मंडल, लोक निर्माण विभाग यूएस क्लब शिमला की ओर से स्थापित किए गए हैं। इनके लिए 5 लाख 63 हजार 500 रुपये धनराशि व्यय की गई है। 

हिमाचल में 10,673 आवास आवंटित
 शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शहरी विकास योजना के तहत प्रदेश में 10 हजार 673 मकान आवंटित किए हैं। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 1393 आवास अलाट किए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी कांगड़ा के विधायक पवन कुमार काजल की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। 

टैक्स माफ करके लाभान्वित हुए हैं निजी ऑपरेटर
 हिमाचल में प्राइवेट ऑपरेटर्स को नुकसान की भरपाई के लिए कोई राशि जारी नहीं की है। यह जानकारी परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से टोकन टैक्स एवं विशेष पथकर में छूट प्रदान की गई है। इसमें टैक्सी, मैक्सी, स्टेज कैरिज, कांटेक्ट कैरेज, ट्रकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के ऑपरेटर लाभान्वित हुए है। 

तरांडा ट्रैफिक टनल का निर्माण कार्य रुका 

तरांडा ट्रैफिक टनल का कार्य लंबित पड़ गया है। अधिशाषी अभियंता करच्छम मंडल  कार्यालय ने इस कार्य को करने के लिए 10 जुलाई, 2014 को टेंडर अवार्ड किया। लेकिन, ठेकेदार ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया। इसके बाद विभाग की ओर से चार बार निविदाएं आमंत्रित की गईं लेकिन विस्फोटक सामग्री से संबंधित शर्तों को पूर्ण करने में असमर्थता के कारण किसी भी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली है।

अब उक्त शर्तों में थोड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता करच्छम मंडल ने 13 नवंबर, 2019 को पांचवीं बार निविदाएं आमंत्रित की हैं लेकिन एक टेंडर प्राप्त हुआ है। यह मामला सरकार के विचाराधीन है। 9 मार्च, 2021 को फिर से इसे सरकार की स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गया है। जल्द ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।   

25.88 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा : सीएम
बद्दी - नालागढ़ फोरलेन की कुल लंबाई 17.370 किलोमीटर है। इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 25.88 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पिंजौर - बद्दी - नालागढ़ सड़क की फोरलेनिंग के लिए एनएचएआई की ओर से अप्रैल 2021 में निविदा आमंत्रित करने की कार्रवलाई की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधायक परमजीत सिंह की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उतर में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed