फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly byelection: Congress will send a panel of three candidates, legislative party meeting today

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा ने बिके प्रत्याशियों को टिकट दिए, जनता ने बाहर किया

Wed, 12 Jun 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। 

विज्ञापन
Himachal Assembly byelection: Congress will send a panel of three candidates, legislative party meeting today
कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं। बैठक विधानसभा सचिवालय में हुई। छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विजयी उम्मीदवारों के शपथ समारोह के बाद यह बैठक हुई। इसमें आगामी 10 जुलाई को तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लेने के बाद तीनों सीटों पर तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजा जाना है।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि उपचुनाव में भाजपा ने बिके हुए प्रत्याशियों को टिकट दिए तो जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया, जिसमें 80 प्रतिशत तक सफलता मिली है। बुधवार को सुक्खू ने कहा कि भाजपा 4 जून को सरकार बनाने की बात कर रही थी। बार-बार कहा जा रहा था कि सरकार की पूरे बहुमत के लिए एक सीट की जरूरत है, लेकिन जनता ने चार सीटों पर चुनकर भेजा। पर पूरे बहुमत से 38 सीटों पर पहुंच गए हैं। अब साढ़े तीन साल लोगों के लिए कार्य करेंगे। निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में कुछ फैसले लिए हैं। दिन-प्रतिदिन सरकार और मंत्रिमंडल के सदस्य फैसले ले रहे हैं और तीन उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन्हें लड़ा जाएगा और प्रत्याशी भी जल्दी सामने होंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष के रूप में सदन की कार्यवाही के संचालन में पूरा सहयोग मिलेगा : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बुधवार को छह नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों का शपथ समारोह लाइब्रेरी हॉल में हुआ है। वह सभी सदस्यों को बधाई देते हैं। अध्यक्ष के रूप में उन्हें सदन की कार्यवाही के संचालन में पूरा सहयोग मिलेगा और उनसे भी उम्मीद है कि वे सदन की कार्यवाही के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की ओर से पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा: सुक्खू
दिल्ली को छोड़े जाने वाले पानी के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की ओर से पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है। अगर और पानी की आवश्यकता है तो हम देने को तैयार है। हमने पानी को रोका नहीं है। हरियाणा से होकर यह पानी दिल्ली तक जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में किसकी ओर से गलत जानकारी दी जा रही है, इसका पता भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed