फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly byelection: cm Sukhvindra Sukhu wants to win the election battle with the help of Jaggi in D

विधानसभा उपचुनाव: धर्मशाला में जग्गी के सहारे चुनावी जंग जीतना चाहते हैं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Thu, 09 May 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2024 11:03 AM IST
सार

छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में धर्मशाला हॉट सीट बन गई है। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के खिलाफ देवेंद्र सिंह जग्गी को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
himachal Assembly byelection: cm Sukhvindra Sukhu wants to win the election battle with the help of Jaggi in D
देवेंद्र सिंह जग्गी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में धर्मशाला हॉट सीट बन गई है। लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के खिलाफ देवेंद्र सिंह जग्गी को चुनाव मैदान में उतारा है। जग्गी को टिकट देेने के पीछे कारण यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता यह चाह रहे थे कि सुधीर के मुकाबले पार्टी यहां से स्थानीय उम्मीदवार को ही चुनाव में खड़ा करे। दूसरा कारण यह है कि जग्गी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी हैं और संगठन से निकले हैं। संगठन में रहते हुए उनके कार्य को देखते हुए उन्हें टिकट दी गई है। सुधीर शर्मा इन दिनों मुख्यमंत्री की आंखों में इसलिए ज्यादा खटक रहे हैं कि कांग्रेस में रहते हुए बगावत का बिगुल सुधीर ने ही पहले फूंका। सूत्रों के मुताबिक जग्गी को चुनाव लड़वाने के लिए कांग्रेस में सत्ता और संगठन एक साथ जुटेगा। 

विज्ञापन


धर्मशाला नगर निगम में मेयर के पद पर रहे जग्गी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हैं और शहर की नब्ज पर बारीकी से नजर रखते हैं। इनके अलावा अन्य प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन चला। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने दिल्ली दरबार तक हाजिरी लगाई, लेकिन अंत में जग्गी के नाम पर सहमति बनी। जग्गी पिछले एक माह से चुनाव प्रचार में सक्रिय थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टिकट को लेकर पहले से इशारा हो चुका था। पिछले विधानसभा चुनाव में सुधीर शर्मा के खिलाफ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े राकेश चौधरी भी इस बार कांग्रेस से टिकट चाह रहे थे। सियासी हलकों में उनकी सक्रियता इस बात को प्रमाणित कर रही थी।  पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू के धर्मशाला आगमन पर उन्होंने दलबल के साथ सीएम का स्वागत किया था। सीएम से नजदीकी का चौधरी का कारण सुधीर की भाजपा से नजदीकियां थीं। चौधरी नहीं चाहते थे कि भाजपा उपचुनाव में सुधीर को  उम्मीदवार बनाए।

विज्ञापन

उपप्रधान से शुरू किया जग्गी ने सियासी सफर
नाम : देवेंद्र सिंह जग्गी
स्थायी पता : वार्ड नंबर 10 श्यामनगर, नगर निगम धर्मशाला
19 अप्रैल 1973 को पिता  साहिब सिंह और माता  कलां देवी के घर जन्मे देवेंद्र सिंह जग्गी की पत्नी का नाम प्रीति और पुत्र दिव्यांश हैं। 
कब किन-किन पदों पर रहे : वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम पंचायत मंत के उपप्रधान, 2005 से 2010 तक जिला परिषद सदस्य कांगड़ा, 2016 से 2018 नगर निगम धर्मशाला के उपमहापौर, 2018 से 2021 तक नगर निगम धर्मशाला के महापौर, वर्तमान में नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 11 से पार्षद, 2000 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव, 2003 में युवा कांग्रेस महासचिव, 2019 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव हैं। उन्होंने मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। 

धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में मुझे प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करता हूं। यहां की जनता और संगठन के कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगे। 14 मई को धर्मशाला में चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा जाएगा। नामांकन के दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।-देवेंद्र सिंह जग्गी, कांग्रेस प्रत्याशी, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed