फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly By-election Voting will be held on July 10 and the result will be declared on July 13

Himachal By-Election : हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज, 13 को आएंगे नतीजे

Wed, 10 Jul 2024 12:11 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 12:11 AM IST
सार

हिमाचल में आज तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। शनिवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Assembly By-election Voting will be held on July 10 and the result will be declared on July 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन


देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में कांग्रेस से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


नालागढ़ में भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के बीच मुकाबला है। यहां पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी भी चुनाव लड़ रहे हैं और कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 315 पोलिंग बूथ और 23 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल नियुक्त किया है। देहरा में 100, हमीरपुर में 94 और नालागढ़ में 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। नालागढ़ के लिए 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 94,755, देहरा में 86,520 और हमीरपुर में 78,065 मतदाता मतदान करेंगे। देहरा में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,487, हमीरपुर में 1,060 और नालागढ़ में 7,87 मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के देहरा में 2,047, हमीरपुर में 2,208 और नालागढ़ में 2,268 मतदाता हैं। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 72 ऐसे भी मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है।

पोस्टल बैलेट की पहले होगी गिनती
उपचुनाव के लिए मतगणना 13 जुलाई शनिवार को सुबह 8 बजे से होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में मतगणना होगी यहां 10 टेबल लगेंगे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर (छात्र) में होगी, यहां 11 टेबल लगेंगे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में होगी, यहां मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश नहीं कर सकेंगी मतदान
देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बूथ नंबर-40 पनसाल में मतदान करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका वोट नादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं।
 

देहरा विधानसभा क्षेत्र
देहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से कमलेश ठाकुर और भाजपा से होशियार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा देवी, अंकेश सायल और एडवोकेट संजय शर्मा भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में यह हॉट सीट बन गई है और प्रदेश भर के लोगों की निगाहें इस सीट पर लगी हैं।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा, कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। साल 2017 में भी कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और बतौर निर्दलीय आशीष शर्मा आमने-सामने थे। साल 2017 में नरेंद्र ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा तथा हरप्रीत सिंह और विजय सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

नतीजा जो भी हो, कांग्रेस रहेगी बहुमत में
विधानसभा में मौजूदा समय में विधायकों की कुल संख्या 65 है। कांग्रेस के 38 विधायक हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 27 है। मतदान के बाद नतीजे जो भी हों, कांग्रेस के पास फिर भी बहुमत रहेगा। मतदान के बाद विधायक संख्या 68 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed