{"_id":"66877cf899f39a310b0c04c5","slug":"himachal-assembly-by-election-anurag-in-hamirpur-bindal-in-dehra-jairam-in-nalagarh-took-charge-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: हमीरपुर में अनुराग, देहरा में बिंदल और नालागढ़ में जयराम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: हमीरपुर में अनुराग, देहरा में बिंदल और नालागढ़ में जयराम ने संभाला मोर्चा
Fri, 05 Jul 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:26 AM IST
सार
विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए चार दिन रह गए हैं तो देहरा में बिंदल, हमीरपुर में अनुराग और नालागढ़ में जयराम ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए चार दिन रह गए हैं तो देहरा में बिंदल, हमीरपुर में अनुराग और नालागढ़ में जयराम ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार से भाजपा के यह तीनों दिग्गज नेता उपचुनाव होने तक इन्हीं हलकों में प्रचार करेंगे।देहरा में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर मोर्चा संभालेंगे। यहां कांग्रेस से डाॅ. पुष्पिंद्र वर्मा उम्मीदवार हैं। नालागढ़ में चुनाव प्रचार का मोर्चा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संभाल लिया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर हैं। वहीं कांग्रेस ने हरदीप सिंह बावा को मैदान में उतारा है। नालागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत हरिनारायण सैणी के भतीजे हरदीप सैणी भी चुनावी रण में निर्दलीय दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीकांत ने विशेष रणनीतिकार डॉ. महेंद्र सिंह को भेजा
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश से एक विशेष रणनीतिकार डॉ. महेंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश भेजा है। वह हमीरपुर में कैंप लगाए हैं, मगर यहीं से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में प्रचार के दिशा-निर्देश दे रहे हैं। 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच प्रचार होना है। 8 जुलाई की शाम प्रचार थम जाएगा। इसके बाद डोर-टू-डोर प्रचार होगा। 10 जुलाई को मतदान होना है। 13 जुलाई को मतगणना होगी। 15 जुलाई से पहले चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन