फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal apple shines in Jaipur, sold at Rs 150 per kg

Himachal Apple: जयपुर में चमका हिमाचल का सेब, 150 रुपये किलो बिका

Fri, 01 Sep 2023 01:33 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

जयपुर में 150 रुपये किलो तक सेब बिक रहा है। बड़ी संख्या में बागवान सेब जयपुर भेज रहे हैं। अकेले शिमला से ही रोजाना 8 से 10 ट्राले सेब लेकर जयपुर रवाना हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal apple shines in Jaipur, sold at Rs 150 per kg
हिमाचल का सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में हिमाचली सेब हाथों हाथ बिक रहा है। हिमाचल की लोकल मंडियों में जहां सेब के औसत रेट 100 रुपये से भी कम हो गए हैं। जयपुर में 150 रुपये किलो तक सेब बिक रहा है। बड़ी संख्या में बागवान सेब जयपुर भेज रहे हैं। अकेले शिमला से ही रोजाना 8 से 10 ट्राले सेब लेकर जयपुर रवाना हो रहे हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी मांग के चलते जयपुर में हिमाचल का सेब महंगा बिक रहा है। कोटखाई की गरावग पंचायत के जौणी निवासी बागवान अशोक काल्टा ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्टर के जरिये 75 पेटी सेब जयपुर भेजा था। 150 रुपये किलो के हिसाब से सेब बिका है।

विज्ञापन


इस साल फसल कम है और सेब का साइज भी नहीं बन रहा, फिर भी अच्छे रेट मिले हैं। लोकल मंडी में 40 से 45 रुपये किराया लग रहा है जबकि 75 रुपये किराये में पेटी जयपुर पहुंच रही है। झूड़ामल ट्रेडर्स बी-27, टर्मिनल मार्केट मुहाना, सांगानेर के संचालक सनी चेलानी ने बताया कि जयपुर में हिमाचली सेब की जबरदस्त डिमांड है। बढि़या क्वालिटी के लार्ज मीडियम स्मॉल सेब को 130 से 150 रुपये किलो रेट मिल रहे हैं। छोटा सेब भी 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। जयपुर से पूरे राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तक सेब की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


245 रुपये किलो बिका एप्स किस्म का सेब
गुरुवार को पराला मंडी में कोटखाई के प्रगतिशील बागवान प्रेम चौहान का एप्स किस्म का सेब 245 रुपये किलो के रिकार्ड रेट पर बिका। बेहतरीन क्वालिटी के चलते 70 पेटी सेब सूरत, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के खरीदारों ने सेब की खरीद की। प्रेम चौहान ने रॉयल सेब के म्यूटेशन से एप्स किस्म तैयार की है। इस किस्म के पौधे की ऊंचाई 8 फुट तक रहती है और तीन फीट की दूरी पर पौधा लगाया जा सकता है। प्रेम चौहान ने 15 बीघा के बागीचे में 15 हजार पौधे लगाए हैं। उम्दा क्वालिटी के चलते एप्स किस्म को विभिन्न पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed