Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal apple season loss crop loan increased 758 crore 2026

हिमाचल: कमजोर सेब सीजन से बागवानों पर बढ़ा कर्ज का बोझ, तीन महीने में 758 करोड़ रुपये बढ़ा फसली ऋण

Fri, 13 Nov 2026 09:39 AM IST
Ankesh Dogra सुरेश शांडिल्य, शिमला।
सुरेश शांडिल्य, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब सीजन कमजोर रहने से बागवानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। जून से सितंबर 2026 के बीच प्रदेश में फसली ऋण का बकाया 758 करोड़ रुपये बढ़ गया। शिमला जिला 3,608.74 करोड़ रुपये के फसली ऋण के साथ सबसे आगे है। 

विज्ञापन
himachal apple season loss crop loan increased 758 crore 2026
सेब सीजन मंदा, बागवानों पर बढ़ा कर्ज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कमजोर सेब सीजन ने प्रदेश के बागवानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फसल से अपेक्षित कमाई नहीं होने के बीच किसानों पर फसली ऋण का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लिए फसली ऋण की अदायगी बागवानों के लिए चुनौती बन गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में जून से सितंबर 2026 के बीच महज तीन महीने में फसली ऋण की बकाया राशि में 757.70 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। प्रदेशस्तरीय बैंकर्स समिति की 30 जून और 30 सितंबर 2026 की जिलावार रिपोर्ट के अनुसार फसली ऋण की कुल बकाया राशि 11,779.73 करोड़ से बढ़कर 12,537.42 करोड़ रुपये हो गई है। यानी इसमें करीब 6.43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान फसली ऋण खातों की संख्या भी 6,31,825 से बढ़कर 6,35,514 हो गई।  इस तरह तीन महीने में 3,689 नए खाते बढ़े हैं। जुलाई में शुरू हुआ सेब सीजन सितंबर के अंत तक काफी हद तक निपट चुका होता है। 
विज्ञापन


फसली ऋण की राशि में बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसली ऋण की बकाया बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि इतनी ही रकम के ऋण की अदायगी प्रभावित हुई है। कितनी राशि अतिदेय है और कितने किसान ऋण नहीं चुका पाए हैं, इसकी तस्वीर बैंकों से अतिदेय ऋण और गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के अलग आंकड़े मिलने के बाद ही साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिमला जिले में 83.75 करोड़ ऋण बढ़ा
शिमला जिले में सबसे अधिक 3,608.74 करोड़ रुपये का फसली ऋण बकाया है। जून में यह राशि 3,524.99 करोड़ रुपये थी। तीन महीने में इसमें 83.75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कुल्लू में 1,257.33 करोड़, मंडी में 1,815.89 करोड़ और किन्नौर में 380.88 करोड़ रुपये का फसली ऋण बकाया है। 

इस बार सेब सीजन कमजोर रहा है। हालांकि, इसका बैंकों में फसली ऋण की बकाया राशि पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा। -केके शर्मा, समन्वयक, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति

सेब बागवानी आर्थिक संकट से जूझू रही है। यदि किसानों की कर्ज माफी संभव नहीं है तो कम से कम ब्याज माफ किया जाना चाहिए। ब्याज माफी भी नहीं हो तो कर्ज चुकाने से अस्थायी राहत दी जानी चाहिए। -मदन लाल वर्मा, बागवान, गुठाण गांव, शिमला

2000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान
इस बार सेब सीजन से हिमाचल को करीब 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। 10 नवंबर तक राज्य से करीब 1.38 लाख पेटियां सेब ही बाजार तक पहुंच पाई हैं। 

जिलों में फसली ऋण की स्थिति (सितंबर 2026)

जिला बकाया फसली ऋण (करोड़ रुपये)
शिमला 3,608.74
मंडी 1,815.89
कुल्लू 1,257.33
किन्नौर 380.88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed