{"_id":"c9ba634ae3c6bc238e1697d9e0269546","slug":"himachal-anual-plan-of-5200-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5200 करोड़ की होगी आगामी वार्षिक योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5200 करोड़ की होगी आगामी वार्षिक योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश की वार्षिक योजना 5200 करोड़ की हो सकती है। चालू वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। आगामी वार्षिक योजना में सड़क, परिवहन और बिजली पर फोकस रहेगा। एनुअल प्लान को 15 फरवरी को होने जा रही राज्य योजना बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष 2015-16 में यह प्लान साइज 4800 करोड़ रुपये है। आगामी वित्त वर्ष में ये 5200 करोड़ रुपये बनाया जा रहा है। हिमाचल सरकार का नए योजना आकार में सबसे ज्यादा फोकस सड़क, परिवहन पर रहेगा। चालू वित्त वर्ष में 4800 करोड़ रुपये में से सड़क और परिवहन क्षेत्र के लिए 886.86 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
इस पर आगामी वित्त वर्ष में लगभग 1000 करोड़ रुपये व्यय करने का प्लान है। ऊर्जा क्षेत्र के लिए 640 करोड़ रुपये के खर्च की योजना थी। इसे आगामी वित्त वर्ष में लगभग 800 करोड़ रुपये किया जा रहा है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की तरह ही फोकस के क्षेत्र सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जलापूर्ति, प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद, कृषि एवं अन्य गतिविधियां और ग्रामीण विकास रहेंगी। इसके अलावा अन्य तमाम गतिविधियों के लिए भी चालू वित्त वर्ष के बराबर ही लगभग 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
योजना आकार 15 फरवरी को प्रस्तावित राज्य योजना बोर्ड की बैठक में ही फाइनल होगा। इसे चर्चा के बाद ही अंतिम मंजूरी दी जाएगी।- श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना