फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: Another BJP MLA questioned for six hours in the Hansraj case; find out the full stor

हिमाचल: हंसराज मामले में भाजपा के एक और विधायक से छह घंटे पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 22 Nov 2025 12:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Nov 2025 12:11 PM IST
सार

युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक के बाद एक और भाजपा विधायक नाम भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal: Another BJP MLA questioned for six hours in the Hansraj case; find out the full stor
चुराह के विधायक हंसराज - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की  युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक के बाद एक और भाजपा विधायक नाम भी सामने आया है। चंडीगढ़ में इस भाजपा विधायक के नाम पर ही दो कमरे बुक होने की बात सामने आ रही है। ये भाजपा विधायक मंडी जिले से है। चंडीगढ़ में इस भाजपा विधायक की उस दिन की लोकेशन भी ट्रेस हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस भाजपा विधायक से महिला थाना चंबा में करीब छह घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन

बता दें कि चुराह की एक युवती ने विधायक हंसराज पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी तो विधायक ने उसका शारीरिक शोषण किया। एक साल पहले भी युवती ने विधायक पर डराने-धमकाने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में युवती अपने बयानों से पलट गई। अब फिर से युवती ने सोशल मीडिया के जरिये विधायक और उसके लोगों पर परिवार को प्रताड़ित करने, डराने-धमकाने के आरोप लगाए। इसके बाद मामला महिला आयोग तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ाई
 विधायक हंसराज अग्रिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने विधायक की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।  बता दें, विधायक को पॉक्सो एक्ट में जिला एवं सत्र न्यायालय से 22 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिली थी। जिला चंबा के चुराह से भाजपा के तीन बार के विधायक हंसराज पर युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उस दौरान लड़की नाबालिग थी। विधायक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। अदालत ने शनिवार सुबह अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। शाम को जमानत बढ़ाने का फैसला आया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed