फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Accused of theft dies in Kala Amb police station, two police personnel suspended

हिमाचल: कालाअंब थाने में चोरी के आरोपी की माैत, दो पुलिस कर्मचारी निलंबित, मामले में ज्यूडिशियल जांच बिठाई

Mon, 23 Jun 2025 09:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

 कालाअंब पुलिस थाने में चोरी के आरोप में बंद हरियाणा के एक युवक की रविवार को हिरासत के दौरान कथित मौत का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal: Accused of theft dies in Kala Amb police station, two police personnel suspended
पुलिस कर्मी निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के कालाअंब पुलिस थाने में चोरी के आरोप में बंद हरियाणा के एक युवक की रविवार को हिरासत के दौरान कथित मौत का मामला सामने आया है। युवक को शनिवार को पुलिस ने ट्रांसफार्मर आदि के तार चोरी करने के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कंबल के बॉर्डर से आत्महत्या की है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने इस मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने पर थाने के दो पुलिस कर्मियों छोटे मुंशी और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

इसके अलावा थाने में तैनात एक गृह रक्षक को वापस भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में ज्यूडिशियल जांच बिठा दी गई है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। एसपी ने बताया कि कालाअंब थाना पुलिस ने अप्रैल-मई में ट्रांसफार्मर आदि के तार चोरी करने के मामले में हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी अजय (36) को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करीब 3:30 बजे जानकारी मिली कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि युवक ने लॉकअप में कंबल के बॉर्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मृतक युवक के माता-पिता नहीं हैं, जबकि एक भाई बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और शायद नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed