फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal accident News: Father son among three killed in road accident in Sangrah Sirmour Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी कार, पिता और पुत्र समेत तीन की मौत, एक घायल

Wed, 21 Apr 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Apr 2021 06:12 PM IST
सार

रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बोरली गांव के समीप एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे पिता और पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव पास्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal accident News: Father son among three killed in road accident in Sangrah Sirmour Himachal Pradesh
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बोरली गांव के समीप एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे पिता और पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव पास्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिरमौर डा. केसी शर्मा के मुताबिक कार (एचपी 79-4027) में सवार चार लोग देर रात ददाहू से अपने गांव शिवपुर जा रहे थे। कार जैसे ही बोरली से करीब 200 मीटर आगे मोड़ पर पहुंची, चालक के नियंत्रण खोने से कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिवपुर निवासी सुरजन ठाकुर (48) और उनके बेटे विपिन ठाकुर (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक सुरजन के घायल भाई सुनील दत्त (38) और विकास (20) को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विकास ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी सुनील दत्त चला रहा था। सुनील दत्त सेना में भी चालक के पद पर तैनात है। मृतक सुरजन सिंह भारतीय डाक विभाग में अपने गांव शिवपुर में ही शाखा डाकपाल के पद पर तैनात थे, जबकि उनका पुत्र हिमालयन इंस्टीट्यूट कालाअंब से बीटेक कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed