हिमाचल: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे डॉक्टरों के 90 पद, प्रबंधन ने आवेदन आमंत्रित किए
एम्स बिलासपुर प्रबंधन ने सीनियर रेजिडेंट के 79 और जूनियर रेजिडेंट के 11 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एम्स बिलासपुर प्रबंधन ने सीनियर रेजिडेंट के 79 और जूनियर रेजिडेंट के 11 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उम्मीदवार 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 22 दिसंबर को एम्स में इन पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। जूनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उम्मीदवार 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए जानकारी साझा की गई है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार स्टेट और सेंट्रल मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। जूनियर रेजिडेंट में 11 पदों में 10 पद ओबीसी और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बता दें कि जैसे-जैसे एम्स में डॉक्टरों की संख्या बढ़ी है, वैसे ही लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। एम्स में पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया है। जब भी लोग ओपीडी में जांच के लिए पहुंचते हैं, तो पर्ची काउंटर पर लोगों को तत्काल पर्ची मिलती है। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले लोगों को पंजीकरण करवाकर कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ता था।
सीनियर रेजिडेंट के 79 पद
एनेस्थीसिया ओबीसी-1, अनारक्षित-3, बायोकेमिस्ट्री अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, अनुसूचित जाति-1, कार्डियोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, अनारक्षित-2, कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी अनुसूचित जनजाति-1, अनुसूचित जाति-1, कॉम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन ओबसी-1, डेंटिस्ट्री अनारक्षित-2, डर्मेटोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनुसूचित जनजाति-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ईडब्ल्यूएस-1,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-2, जनरल सर्जरी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, मेडिकिल ऑकोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोलॉजी ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, नियोनेटोलॉजी अनारक्षित-2, नेफ्रोलॉजी ओबीसी-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, न्यूरोसर्जरी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, गाईनेकोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-2, ओबीसी-1, ऑर्थोपेडिक्स अनारक्षित-1, ऑप्थोमोलॉजी अनुसूचित जाति-1, ओटोलरींगोलॉजिस्ट ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, पेथोलॉजी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, अनारक्षित-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पल्मोनरी मेडिसिन ईडब्ल्यूएस-1, अनुसूचित जाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, अनारक्षित-2, रेडियोथेरिपी ओबीसी-1, अनारक्षित-1, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक ओबीसी-1, अनारक्षित-1, ट्रामा एंड इमरजेंसी ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-3, और यूरोलॉजी में अनारक्षित-1 पद भरा जाएगा। इसमें चार पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।