फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 28.69 lakh MNREGA workers will have to be told... I am also alive, know the whole matter

हिमाचल: मनरेगा के 28.69 लाख मजदूरों को बताना होगा... मैं भी जिंदा हूं, जानिए पूरा मामला

Fri, 10 Oct 2025 11:33 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 11:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कार्यों में पंजीकृत करीब 28,69,589 मजदूरों की ई-केवाईसी करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Himachal: 28.69 lakh MNREGA workers will have to be told... I am also alive, know the whole matter
मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी होगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली मीटर और राशन कार्डों के बाद अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मजदूरों को भी भी ‘मैं भी जिंदा हूं’ का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कार्यों में पंजीकृत करीब 28,69,589 मजदूरों की ई-केवाईसी करवाई जाएगी। इसमें मजदूर की न केवल फोटो, बल्कि दो से तीन बार पलक झपकाने की प्रक्रिया भी अपलोड होगी। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी की जाएगी। इसके लिए 31 अक्तूबर तक का समय रखा गया है। 31 अक्तूबर तक मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। हिमाचल प्रदेश में 15,55,708 के करीब परिवारों के जॉबकार्ड बने हैं, जिनमें करीब 28,69,589 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें उन्हीं मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी होगी, जोकि मनरेगा कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते हैं और एक्टिव हैं।

विज्ञापन

अब मनरेगा जॉबकार्ड धारक परिवारों में सक्रिय मजदूरों को नियमित रोजगार देने के साथ ही अब उनके जीवित होने का प्रमाणपत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। ई-केवाईसी का यह कार्य भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से दिए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) के माध्यम से 31 अक्तूबर तक करना होगा। जानकारी के अनुसार, ई-केवाईसी के लिए मोबाइल पर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ ही आधार फेस प्रमाणीकरण एप को भी इंस्टॉल करना होगा। इसके माध्यम से मनरेगा मजदूरों के जीवित होने का प्रमाण पत्र अपलोड किया जाएगा। इससे पहले यह प्रक्रिया प्रदेश के दो जिलों में ट्रायल बेस पर चली हुई थी, लेकिन अब इसे सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस ई-केवाईसी के कार्य को ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा जॉबकार्ड पर अंकित सभी सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी की जाएगी। यह ई-केवाईसी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम पर होगी। इसे जिले की विभिन्न पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक करेंगे। यह काम 31 अक्तूबर तक होगा।-भानू प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, कांगड़ा

विज्ञापन

किस जिला में कितने जॉब कार्ड धारक
जिला                  परिवार              व्यक्ति
बिलासपुर             96758           177832
चंबा                    148046         277129
हमीरपुर              123944          192260
कांगड़ा                311410          583060
किन्नौर                 21088             41122
कुल्लू                 101889           202736
लाहुल-स्पीति         6771             14363
मंडी                   298164          542692
शिमला              162524           339994
सिरमौर              104161           202739
सोलन                  96201           170479
ऊना                     84752           125183
कुल                     15,55,708     2869589

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed