फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 24 new Volvo buses will be added to HRTC fleet, will reach Shimla from today

हिमाचल: एचआरटीसी के बेडे में शामिल होंगी 24 नई वोल्वो बसें, आज से पहुंचेंगी शिमला

Sat, 21 Jun 2025 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 11:45 AM IST
सार

एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो शामिल होने जा रही हैं। निगम प्रबंधन ने चालकों का एक दल को इन बसों को लाने के लिए बंगलूरू भेजा है।

विज्ञापन
Himachal: 24 new Volvo buses will be added to HRTC fleet, will reach Shimla from today
एचआरटीसी वोल्वो बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो शामिल होने जा रही हैं। निगम प्रबंधन ने चालकों का एक दल को इन बसों को लाने के लिए बंगलूरू भेजा है। शनिवार से बसें शिमला पहुंचना शुरू हो जाएंगी। यहां से इन बसों को अलग-अलग डिपुओं को भेजा जाना है। शिमला के तारादेवी, कांगड़ा जिला के नगरोटा, पालमपुर, देहरा के अलावा कुल्लू, नालागढ़ के डिपुओं में ये बसें भेजी जाएंगी। प्रति बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये के करीब है। एचआरटीसी के पास वोल्वो बसों के बेड़े में कुल 74 बसें हैं।

विज्ञापन

नए बसें जुड़ने से इनकी संख्या 98 हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बेहतर तकनीक वाली बसों को लाया जा रहा है। सीटें आरामदायक हैं। इसमें सफर करने वाली सवारियों को किसी भी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इन बसों को बाहरी राज्यों के रूटों पर चलाया जाना है। धार्मिक स्थलों के लिए भी अतिरिक्त वोल्वो बसें शुरू की जानी हैं। लंबे रूटों पर चलाने वाले चालकों को ये बसें दी जाएंगी। दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जाता है। इस कारण एचआरटीसी ने दिल्ली के 16 के करीब रूट बंद किए हैं। एचआरटीसी नई बसों के आने के बाद उन रूटों को भी बहाल कर देगा, जो बंद पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वोल्वो बसों की होगी नीलामी
 परिवहन निगम की ओर से पुरानी वोल्वो बसों की नीलामी की जाएगी। इनकी संख्या 20 के करीब बताई जा रही है। इन रूटों पर भी इन वोल्वो बसों चलाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed