रिपोर्ट में खुलासा: हिमाचल के 22 विधायक आपराधिक पृष्ठभूमि के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों में कुल 22 विधायकों (32 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 52 करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
एडीआर ने 68 विधायकों के हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। विश्लेषण के मुताबिक, आठ विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि 2012 में 14 विधायक यानी 21 फीसदी विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे।
वहीं पार्टीवार बात की जाए तो कांग्रेस के कुल 21 विधायकों में से दो, भाजपा के कुल 44 विधायकों में से 18 और सीपीआई(एम) का एक व दो स्वतंत्र विधायकों में से एक आपराधिक पृष्ठभूमि का है।
वहीं इन में से कांग्रेस के एक, भाजपा के छह और सीपीआई (एम) के एक विधायक के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 21, भाजपा के 28, सीपीआई (एम) का एक और दो स्वतंत्र विधायक करोड़पति हैं। इनके पास औसतन 8.88 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।