Himachal: हिमाचल सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 100 प्राइमरी-मिडल स्कूल किए बंद, 120 को किया मर्ज
प्रदेश सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 100 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही पांच विद्यार्थी संख्या वाले 120 प्राइमरी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 72 प्राइमरी और 28 मिडल स्कूल बंद कर दिए हैं। पांच या इससे कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 120 प्राइमरी स्कूल नजदीकी शिक्षण संस्थानों में मर्ज किए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। कुछ माह पूर्व हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को अंतिम फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। अब मुख्यमंत्री से प्रस्ताव मंजूर होते ही शिक्षा सचिव ने स्कूलों को बंद और मर्ज करने की अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं।
पांच या इससे कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों की सूची
बैग फ्री डे पर बच्चे सीखेंगे पहाड़ी बोली
उधर, हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को महीने में एक दिन(बैग फ्री डे पर) पहाड़ी बोली सिखाई जाएगी। शनिवार को बैग फ्री डे पर हर जिले के स्कूलों में बच्चे अपनी स्थानीय बोली में अध्यापकों से संवाद करेंगे। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार लिया गया है। मंगलबार को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।