फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Him Yuva Rang Mahotsav begins at Gaiety Theatre.

Shimla News: गेयटी थियेटर में हिम युवा रंग महोत्सव का आगाज

Thu, 28 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Him Yuva Rang Mahotsav begins at Gaiety Theatre.
पहले दिन दो नाटकों का किया मंचन
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों पर नाटकों के जरिये किया कटाक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में वीरवार को हिम युवा रंग महोत्सव शुरू हो गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी नाटकों का मंचन करेंगे। इसका आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन शिमला और गेयटी ड्रामैटिक सोसायटी करवा रही है।


पहले दिन राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली के विद्यार्थियों ने एंड देन देयर वर नन और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली के छात्रों द्वारा मृच्छकटिकम् नाटक का मंचन किया। दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुए नाटक एंड देन देयर वर नन में विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किए। यह अगाथा क्रिस्टी की प्रमुख रहस्यमय कहानी है, जो 1939 में प्रकाशित हुई थी। इसका निर्देशन सुमित ठाकुर ने किया है। इसमें स्वप्निल सूर्या, सचिन वर्मा, आर्यन आजाद, प्रीति ठाकुर, फूलचंद, विशाखा, अभय ठाकुर, गोविंद और पंकज निलटु ने अभिनय किया। वहीं मृच्छकटिकम् नाटक में सामाजिक विसंगतियों को कलात्मक तरीके दर्शाया है। इसका निर्देशन आचार्य विनोद शर्मा ने किया है। इसमें इसमें अमन शर्मा, बरखा बिस्ट, विशाल शर्मा, हनीश शर्मा, विशाल शर्मा, रचना वर्मा, ओजस्वी शर्मा, लक्ष्मी और संजय शर्मा ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article