फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Him Ira's market started in Naldehra and Chhota Shimla

Shimla News: नालदेहरा और छोटा शिमला में हिम ईरा की हाट आरंभ

Wed, 07 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Him Ira's market started in Naldehra and Chhota Shimla
ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

2 करोड़ से होगा विक्रय केंद्र का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नालदेहरा में 40 लाख रुपये से निर्मित हिम ईरा हाट के भवन का शुभारंभ किया।

मंत्री ने छोटा शिमला में भी हिम ईरा हाट और प्रीमियम स्टोर का शुभारंभ भी किया। यहां महिलाओं द्वार तैयार स्थानीय व्यंजन और जैविक उत्पाद बेचे जाएंगे जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। मशोबरा खंड की स्वयं सहायता समूह फेडरेशन को इस हाट के संचालन का जिम्मा सौंपा है। साथ ही उन्होंने बताया कि लिफ्ट के नजदीक नगर निगम पार्किंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 2 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े विक्रय केंद्र का निर्माण किया जा रहा है जो छह माह में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि हिम ईरा हाट में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पाद बेचे जाएंगे जो पूर्णतया जैविक होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं विभिन्न स्थानीय व्यंजन बनाती हैं जिनमें स्थानीय राजमाह, दालें, लाल चावल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चंबा का रूमाल, कांगड़ा की पेंटिंग, किन्नौरी और कुल्लवी टोपी, शिल्प कला कृतियां आदि की बिक्री के लिए यह हाट एक उपयुक्त स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार की इस पहल से महिलाओं को आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। हिम ईरा हाट में महिलाओं के तैयार व्यंजन और उत्पादों के अतिरिक्त एक रेस्तरां भी होगा जहां पर्यटक और स्थानीय लोग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। भवन के भूतल में बैठक और प्रशिक्षण के लिए स्थान, प्रथम तल में पारंपरिक हिमाचली व्यंजन और तीसरी मंजिल में जिला शिमला के सभी ब्लॉकों के हस्त निर्मित उत्पादों की बिक्री के आउटलेट होंगे।


तीन बुक कैफों में बिके व्यंजन
नगर निगम शिमला ने शहर में निर्मित छह बुक कैफों में से तीन बुक कैफे (न्यू शिमला, चौड़ा मैदान और छोटा शिमला) को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालन के लिए उपलब्ध करवाए हैं। यहां भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री और स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग ने नगर निगम के साथ बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध हो सके। मंत्री ने बताया कि उत्पादों की पैकेजिंग के लिए गुम्मा में एक पैकेजिंग यूनिट स्थापित की है और न्यू शिमला में एक वेयर हाउस भी बनाया जाएगा। हिमाचल सरकार अपना ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर रही है। इसके अलावा अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के साथ भी समझौता किया जा रहा है।



यह रहे मौजूद
इस मौके पर शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज प्रियतु मंडल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवम प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कीर्ति चंदेल, खंड विकास अधिकारी मशोबरा डॉ. अंकित मनकोटिया, अधिशाषी अभियंता राजेश चंदेल, सहायक अभियंता प्रदीप मेहता, पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article