फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hike on price of school bag

Himachal News: पेन, पेंसिल से लेकर स्कूल बैग के बढ़े दाम, अभिभावक परेशान

Mon, 17 Feb 2025 12:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

पेंसिल, रबर, लेकर कलर, स्कूल बैग, स्कैच पैन, पेंसिल बॉक्स तक के लिए अभिभावकों को गत वर्ष के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। 10 से 20 रुपये के सामान की कीमत में पांच से दस फीसदी की वृद्धि हुई है।
 

विज्ञापन
hike on price of school bag
शिमला के लोअर बाजार में किताबों की खरीदारी करते अभिभावक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कॉपी-किताबों के बाद अब स्टेशनरी के सामान ने भी अभिभावकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पेंसिल, रबर, लेकर कलर, स्कूल बैग, स्कैच पैन, पेंसिल बॉक्स तक के लिए अभिभावकों को गत वर्ष के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन


10 से 20 रुपये के सामान की कीमत में पांच से दस फीसदी की वृद्धि हुई है। स्केच पैन, कलर बॉक्स जो पिछले वर्ष 60 से 80 रुपये में मिला करते थे, अब उनकी कीमत 80 से 100 रुपये है। लोअर बाजार में अपनी बेटी के लिए बैग खरीदने आए परिजन ने बताया कि जो स्कूल बैग अपने बेटे को गत वर्ष 600 रुपये में खरीदा था, इस वर्ष उसी बैग के 800 रुपये चुकाने पड़े। इसके अलावा पैन पेंसिल के बॉक्स में भी 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में पूरी कमाई इस नए सत्र की शुरुआत में ही खत्म हो जाएगी। अभिभावक अनिल ने बताया कि गत वर्ष सातवीं कक्षा के लिए बेटी के जो पेंसिल बॉक्स 100 रुपये में खरीदा था, वह इस वर्ष 170 रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


अभिभावकों से लूट
 
दाम इस वर्ष गत वर्ष
स्केच पेन  60 80
बड़ा रबर 10 15
जमैटरी बॉक्स  100 170
कलर बॉक्स 80 110
स्कूल बैग 600 800

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed