फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in vegetable rates in shimla.

महंगाई की मार, तीन गुणा बढ़े सब्जियों के दाम

Sun, 17 Aug 2014 11:33 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
hike in vegetable rates in shimla.

राजधानी शिमला में तीन दिनों के भीतर सब्जियों के दामों में करीब तीन गुणा बढ़ोतरी हो गई है। सब्जी खरीदना आम लोगों के बस से बाहर हो गया है। मंडी में सब्जी की आमद घटने और मांग बढ़ने के कारण रेट आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन


सब्जी विक्रेताओं का तर्क है कि मंडी में सब्जी कम आ रही है। रविवार को छुट्टी के कारण सप्लाई नहीं आई है। वीकएंड पर एक साथ छुट्टियों के चलते शहर में सैलानियों का सैलाब आ गया है।
विज्ञापन


होटलों में सब्जियों की मांग बढ़ने से सब्जी विक्रेताओं ने मनमाने तरीके से सब्जियों के रेट बढ़ा दिए हैं। रविवार को सब्जी मंडी में फूल गोभी 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिकी जबकि पिछले हफ्ते 30 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा मटर 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम में अंतर

hike in vegetable rates in shimla.
सब्जी----------तीन दिन पहले------------------रविवार के दाम
फूल गोभी-------60 से 80---------------------90 से 100
मटर------------30 से 50---------------------80 से 90
बंद गोभी---------20 से 30----------------------30 से 40
टमाटर-----------30 से 40-----------------------40 से 50
आलू-------------25--------------------------------30
प्याज-------------25--------------------------------30
फ्रांसबीन---------40 से 45------------------------50 से 60

करेला 70 से 80 रुपए किलो

hike in vegetable rates in shimla.
सब्जी----------तीन दिन पहले------------------रविवार के दाम
करेला-----------40 से 45-------------------------70 से 80
शिमला मिर्च------20 से 25-------------------------25 से 30
बैगन-------------20 से 25------------------------25 से 30
भिंडी-------------20 से 25------------------------25 से 30
घिया-------------20 से 25------------------------25 से 30
कद्दू-------------15 से 20------------------------20 से 25
मशरूम-----------30----------------------------------50

जिला खाद्य आपूर्ति रमेश गंगोत्रा ने कहा कि नियंत्रक इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं। मंगलवार को आफिस खुलने के बाद ही सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कुछ कह पाऊंगा। सब्जी मंडी का निरीक्षण किया जाएगा। बिना रेट लिस्ट सब्जियां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed