फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hike in the prices of food in shimla

कटेगी जेब, शिमला में ब्रेकफास्ट, लंच हुआ महंगा

Thu, 02 Oct 2014 10:52 PM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hike in the prices of food in shimla

राजधानी में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर महंगा हो गया है। बुधवार को डीसी दिनेश मल्होत्रा ने महंगाई का तड़का लगाते हुए चाय दस रुपये, भरवां परांठा 20 रुपये और फूल डाइट खाना 60 रुपये का हो गया है। बढ़ी हुई दरें जिला शिमला में वीरवार से लागू होंगी। नई दरों के तहत चाय के कप का दाम 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


समोसा 10 रुपये प्रति पीस, भोजन (पूरी थाली) इसमें चावल, चार चपाती, दाल और सब्जी शामिल रहेगी। इसका मूल्य 60 रुपये प्रति डाइट निर्धारित किया है। चपाती 6 रुपये, चिकन कड़ी 80 रुपये, मीट 95 रुपये प्रति प्लेट इसमें कम से कम तरी के साथ 5 टुकड़े मीट के देने जरूरी हैं।
विज्ञापन


दाल फ्राई 40 रुपये प्लेट, सादा परांठा 12 रुपये व भरवां परांठा 20 रुपये, मौसमी सब्जी, 35 रुपये प्रति प्लेट, चाउमिन 40 रुपये, रायता (दही) 18 रुपये प्रति प्लेट, दो भटूरे सब्जी अथवा चने के साथ 35 रुपये, दो समोसे चने के साथ 35 रुपये प्रति प्लेट मूल्य निर्धारित किया गया है। दूध व दूध से बनी वस्तुओं के तहत टीन का दूध खुला 30 रुपये, उबला हुआ 40 रुपये और उबला चीनी सहित दूध के दाम 45 रुपये प्रति लीटर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर 225 रुपये किलो मिलेगा

Hike in the prices of food in shimla

दही 55 रुपये किलो और पनीर 225 रुपये किलो मिलेगा। ठंडे और अन्य पेय पदार्थ उन पर अंकित मूल्य के आधार पर बेचे जाएंगे। जिला दंडाधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने विभिन्न खाद्य एवं पेय वस्तुओं के दाम निर्धारित करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है।

शिमला और शिमला के उपनगरों में बकरी तथा भेडे़ के मीट के दाम 280 रुपये किलो और जिला के अन्य भागों में 295 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। मुर्गा जीवित 125 रुपये और कटा हुआ 145 रुपये प्रति किलो, ब्रायलर जीवित 150 रुपये, कटा हुआ 170 रुपये प्रति किलो दाम तय किया है।

मच्छली 100 रुपये किलो और सुअर का मांस 130 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। जिला दंडाधिकारी ने कहा है कि सभी दुकानदार एवं विक्रेता वस्तुओं के बिल उपभोक्ताओं को अवश्य दें। दुकानदार निर्धारित मूल्यों की मूल्य सूची अपनी दुकान में सामने प्रदर्शित करें। यह अधिसूचना जारी होने से एक महीने तक लागू रहेगी।

एक माह में खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि

Hike in the prices of food in shimla

खाद्य वस्तु-------सितंबर 2013----अक्तूबर 2014
चाय-------------7 रुपये--------10 रुपये
भरवां परांठा------15 रुपये--------20 रुपये
फूल डाइट-------50 रुपये--------60 रुपये
चना भटूरा-------30 रुपये--------35 रुपये
चना समोसा------25 रुपये--------35 रुपये
दाल फ्राई--------25 रुपये--------40 रुपये
चपाती-----------4.50 रुपये-----6 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed