फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hike in prices of mustard oil and refined oil in shimla himachal pradesh

दालों के बाद अब सरसों का तेल और रिफाइंड हुआ महंगा

Thu, 09 Apr 2020 04:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Hike in prices of mustard oil and refined oil in shimla himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अब महंगाई ने भी लोगों को झटका दे दिया है। दालों के बाद सरसों तेल और रिफाइंड के रेट भी बढ़ गए हैं। नई सप्लाई मिलने के बाद राजधानी शिमला में बढ़े हुए रेट लागू हो गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक सरसों तेल और रिफाइंड के दामों में एक हफ्ते में तेजी आई है। शहर में इनकी सप्लाई सामान्य चल रही है।

विज्ञापन


कारोबारियों के पास इसका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। होलसेल में 90 से 95 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले रिफाइंड के रेट 100 रुपये के पार चले गए हैं। रिटेल दुकानदार 110 से 120 रुपये में इसकी बिक्री कर रहे हैं। इसी तरह सरसों तेल के रेट में भी पांच से दस रुपये का इजाफा हुआ है। ए ग्रेड वाले पी मार्का तेल का होलसेल रेट 120 से बढ़कर 125 रुपये हो गया है। रिटेल में यही तेल 130 से 135 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


उपनगरों में कई दुकानदार तो इसे 140 रुपये में भी बेच रहे हैं। दूसरे ब्रैंड के तेल की कीमतों में भी पांच से दस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। रिफाइंड और तेल हर घर से जुड़ा है। ऐसे में इसके रेट बढ़ने से सभी उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा। लोगों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा ट्रक भाड़ा बढ़ने का असर भी खाद्य पदार्थों के दामों पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने कहा कि कर्फ्यू के बाद से सरसों तेल और रिफाइंड के रेट बढ़े हैं। दूसरे राज्यों से शिमला को जो सप्लाई आ रही है, वह बढ़े हुए रेट पर आ रही है। हालांकि इसकी सप्लाई अब सामान्य है। इससे पहले दालों के दामों में भी पांच से दस रुपये तक का इजाफा हो चुका है।


भले ही कुछ खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी हुई हो लेकिन आटा और चावल के रेट अभी स्थिर हैं। बीते हफ्ते सप्लाई अटकने से आटे के दामों में बढ़ोतरी होने लगी थी लेकिन अब आटा फिर पिछले रेट पर बिकने लगा है। चावल के रेट भी स्थिर हैं। सब्जियों में प्याज और आलू के होलसेल रेट दो से चार रुपये तक घटे हैं। लेकिन रिटेल दुकानदारों की मनमानी के कारण कई जगह रेट में कटौती का फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed