फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hike in petrol and diesel prices in himachal pradesh from 1st november

हिमाचल में पहली नवंबर से इतने रुपये तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

Fri, 25 Oct 2019 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Oct 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
hike in petrol and diesel prices in himachal pradesh from 1st november
petrol - फोटो : amar ujala

हिमाचल में एक नवंबर से पेट्रोल और डीजल महंगा मिलेगा। दिवाली से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 2.4 और डीजल पर 1.9 फीसदी वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर प्रदेश वासियों को झटका दे दिया है। एक नवंबर से प्रदेश भर में यह अधिसूचना प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में ढाई रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। पहले यह अधिसूचना 3 अक्तूबर को लागू होने वाली थी, लेकिन उपचुनाव के दौरान सियासी नुकसान को भांपते हुए उसे टाल दिया था।

विज्ञापन


अब चुनाव का परिणाम पक्ष में आने के अगले ही दिन राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, अक्तूबर 2018 में बढ़ती महंगाई और चुनावी मौसम में नुकसान के डर से केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट ढाई रुपये कम कर दिया था। केंद्र और प्रदेश सरकार ने डीजल और पेट्रोल के रेट में पांच-पांच रुपये की कमी महंगाई पर लगाम लगाने के लिए की थी। 

विज्ञापन

प्रति माह 25 करोड़ के नुकसान से मिलेगी राहत

केंद्र के गठन के बाद ही अपनी ओर से दी जा रही रियायत खत्म कर दी, लेकिन इसकी वजह से प्रदेश सरकार को हर महीने करीब 25 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में उससे उबरने के लिए यह कदम उठाया गया है।

वर्तमान में पेट्रोल पर 23.1 और डीजल पर 11.6 प्रतिशत वैट लगता है। अब पेट्रोल पर सरकार ने वैट 25.5 और डीजल पर 13.5 फीसदी कर दिया है। इससे सरकार को करीब 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के नुकसान से राहत मिलेगी।

हालांकि अफसरों का दावा है कि नई दरें लागू होने के बावजूद प्रदेश सरकार को एक करोड़ रुपये प्रति महीने का नुकसान होगा। साथ ही वैट बढ़ने के बावजूद प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed