फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Highest Hikkim Post Office: On the first day, more than one thousand cards were posted for the country and the world

Hikkim Post Office: पहले दिन देश-दुनिया के लिए एक हजार से अधिक कार्ड हुए पोस्ट

Wed, 15 Jun 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, हिक्किम (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, हिक्किम (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 11:37 AM IST
सार

कार्यालय का उद्घाटन के पहले ही दिन सैकड़ों सैलानियों ने हिक्किम डाकघर से करीब एक हजार पोस्ट कार्ड अपने प्रियजनों को पोस्ट किए। पोस्ट कार्ड भेजने के लिए डाकघर में सैलानियों की लंबी कतार देखने को मिली। 

विज्ञापन
Highest Hikkim Post Office: On the first day, more than one thousand cards were posted for the country and the world
हिक्किम डाकघर - फोटो : संवाद

विस्तार

अब डाकघर के जरिये स्पीति में पर्यटन कारोबार को पंख लगेगा। डाक विभाग ने स्पीति के हिक्किम में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित डिजिटल डाकघर का शुभारंभ किया। समुद्रतल से 14,567 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिक्किम डाकघर अब लेटर बॉक्स के आकार में निर्मित कार्यालय से चलेगा। कार्यालय का उद्घाटन के पहले ही दिन सैकड़ों सैलानियों ने हिक्किम डाकघर से करीब एक हजार पोस्ट कार्ड अपने प्रियजनों को पोस्ट किए। पोस्ट कार्ड भेजने के लिए डाकघर में सैलानियों की लंबी कतार देखने को मिली। उम्मीद की जा रही है हिक्किम में तैयार किए गए इस नए डाकघर के जरिये स्पीति में पर्यटन कारोबार को और गति मिलेगी।

विज्ञापन


हालांकि इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के लिए सैलानियों की सांस फूल जाती है। बावजूद हिक्किम में रोजाना सैकड़ों सैलानी डाकघर के दीदार के लिए आ रहे हैं। हरियाणा के करनाल से हिक्किम पहुंचे सैलानी आकाश ने बताया वह शहरों की भीड़ और प्रदूषण से परेशान हो कर स्पीति घाटी पहुंचे हैं। मीडिया के जरिये हिक्किम डाकघर के बारे में पढ़ा था। अपने दोस्तों से साथ हिक्किम पहुंचे हैं। दिल्ली की रेणुका और दिव्या ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से विदेश में रह रहे अपने परिजनों को कार्ड पोस्ट किया। 
विज्ञापन


39 सालों से हिक्किम डाकघर में तैनात है रिंचेन छेरिंग
हिक्किम गांव के ही रिचेंन छेरिंग पिछले 39 साल से दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर में बतौर ग्रामीण डाक पालक के पद पर तैनात हैं। छेरिंग ने बताया कि उन्होंने साल 1983 को डाक विभाग में सेवाएं शुरू कीं। बर्फबारी के दौरान आसपास के कौमिक और लंगचा गांव तक डाक पहुंचाने के लिए 10 से 12 फीट बर्फ के बीच पैदल चलना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटर बाक्सनुमा कार्यालय के पीछे सुधीर की सोच
हिक्किम में लेटर बॉक्सनुमा कार्यालय तैयार करने के पीछे रामपुर में तैनात विभाग के अधीक्षक सुधीर चंद की सोच को विभाग ने मूर्त रूप दिया है। डाक विभाग के हिमाचल जोन के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने खुद इसका खुलासा किया। विभाग का दावा है कि हिक्किम पोस्ट ऑफिस देश का पहला ऐसा कार्यालय बन गया है जो लेटर बॉक्स नुमा आकार में निर्मित कार्यालय से संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed