फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High Court shimla canceled the recovery orders against former pradhan

पूर्व प्रधान के खिलाफ रिकवरी आदेश रद्द

Thu, 28 Feb 2019 11:47 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
High Court shimla canceled the recovery orders against former pradhan

प्रदेश हाईकोर्ट ने घुमारवीं पंचायत के पूर्व प्रधान किशोरी लाल के खिलाफ  जारी रिकवरी आदेशों को रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने खंड विकास अधिकारी घुमारवीं की ओर से न्यायालय के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद पाया कि पूर्व प्रधान किशोरी लाल ने रिटेनिंग वॉल जनहित में लगवाई थी न की अपने फायदे के लिए लगाई थी।

विज्ञापन


प्रदेश उच्च न्यायालय ने रिटेनिंग वॉल को जनहित के दायरे में पाते हुए पूर्व प्रधान के खिलाफ  जारी रिकवरी आदेशों को गलत पाया और रद्द कर दिया। प्रार्थी पूर्व प्रधान का कहना था कि उसने अपने खेत की रिटेनिंग वॉल अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए नहीं बल्कि जनहित के दृष्टिगत लगाई थी। हाईकोर्ट ने प्रार्थी की याचिका पर 22 नवंबर 2018 को बीडीओ घुमारवीं को जांच करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने खंड विकास अधिकारी घुमारवीं द्वारा की गई जांच के आधार पर न्यायालय के समक्ष सौंपी गई रिपोर्ट के दृष्टिगत प्रार्थी के खिलाफ  रिकवरी आदेशों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed