गुड़िया के कातिलों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करे सीबीआई: हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि वह गुडि़या के कातिलों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करे। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर हिमाचल के लोगों की नजरें हैं और लोगों को पूरा भरोसा है कि सीबीआई कातिलों को जरूर पकड़ लेगी।
हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान ये निर्देश जारी किए। सीबीआई ने अदालत को बताया कि उनकी तीन टीमें गुनहगारों को लगातार खोजने में लगी हैं।
इन टीमों में 10 पुलिस अधिकारी हैं। गुडि़या से दुराचार और हत्या मामले में वीरवार को सीबीआई ने हाईकोर्ट में जांच की सातवीं स्टेटस रिपोर्ट सील्ड कवर में पेश की।
आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ चालान पेश किया
इस रिपोर्ट में कोर्ट को बताया गया है कि लॉकअप में सूरज की मौत से जुड़ी जांच करने के बाद आठ आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट शिमला में चालान पेश कर दिया है।
सीबीआई ने कोर्ट को आरोपपत्र की कॉपी भी सौंपी। सीबीआई ने आश्वस्त किया कि शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी के खिलाफ एक महीने के भीतर अनुपूरक चार्जशीट दायर कर दी जाएगी।
अदालत ने सीबीआई से जांच में और तेजी लाने को कहा। प्रदेश उच्च न्यायालय ने गुडि़या मामले में अगली ताजा स्टेटस रिपोर्ट 20 दिसंबर को दायर करने के आदेश दिए।