फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   high court asked for status report on caste discrimination from students in two weeks

विद्यार्थियों से जातिगत भेदभाव पर दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दे सरकार

Wed, 27 Nov 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
high court asked for status report on caste discrimination from students in two weeks
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल हाईकोर्ट ने मंडी जिले के एक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ जातिगत भेदभाव को लेकर चल रहे मामले में सरकार को दो सप्ताह के अतिरिक्त समय के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने सरकार के आग्रह पर दो सप्ताह का अतिरिक्तसमय देते इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में मुख्य सचिव सहित डीसी मंडी, निदेशक उच्चतर शिक्षा, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा मंडी और स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले दलित समुदाय के बच्चों के अभिभावकों ने एडीएम मंडी श्रवण मांटा और एएसपी मंडी पुनीत रघु को लिखित में शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत देने वालों में धर्म चंद, हुकम चंद, झाबे राम, टेक चंद, देविंद्र कुमार, पवन कुमार, घनश्याम, यशवंत, चौधरी राम और सुनील कुमार शामिल है। शिकायत में कहा गया है कि 9 सितंबर को स्कूल में हो रहे टूर्नामेंट के दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों ने उनके बच्चों के साथ जातिगत भेदभाव किया। बच्चों को कहा गया कि वह न तो किसी को पानी बांटेंगे और न ही साथ बैठकर खाना खाएंगे। प्रधानाचार्य पर आरोप हैं कि उन्होंने मामले की गंभीरता को नहीं समझा और इसे दबाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed