फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high alert in srikhand kailash

हिमाचल: श्रीखंड यात्रा बंद, हाई अलर्ट जारी

Wed, 23 Jul 2014 10:28 AM IST
अमर उजाला/कुल्लू
अमर उजाला/कुल्लू Updated Wed, 23 Jul 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
high alert in srikhand kailash

पांच कैलाशों में से एक श्रीखंड कैलाश यात्रा पर अगर आप जाना चाहते हैं तो इस बार यह विचार छोड़ दें। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इस बार की श्रीखंड यात्रा को बंद करने के साथ साथ प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक रोक के बावजूद चोरी छिपे श्रीखंड यात्रा जाने और मंगलवार को पार्वती बाग और श्रीखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली है कि कुछ लोग जंगलों के रास्ते से थाचडु के लिए रवाना हो गए है।

इसके बाद भी श्रद्धालु गए तो हमारी नहीं जिम्मेदारी

high alert in srikhand kailash

‌प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को सभी श्रद्धालुओं को रोकने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई श्रीखंड यात्रा पर जाता है तो उसका जिम्मेवार वह स्वयं होगा।

इधर, एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने भी बताया कि ज्यूरी वाले रास्ते पर श्रीखंड जाने पर पूर्ण रोक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस रास्ते कोई यात्रा पर न जाएं।

हालांकि प्रशासन बुधवार को बैठक कर यात्रा से रोक हटाने के बारे निर्णय लेने की बात कर रहा है। लेकिन मौसम को देखते हुए श्रीखंड यात्रा फिर से शुरू होना संभव नहीं लग रही है।

28 ग्लेशियरों से होकर गुजरना पड़ रहा

high alert in srikhand kailash

18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान इस बार हर मोड़ पर मौत से सामना हो रहा था। इसका कारण मौसम का खराब होना है।

यात्रा के दौरान करीब 28 छोटे-बड़े ग्लेशियर जान पर खेल कर पार करने पड़ रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed