{"_id":"583af12b4f1c1bfa3d08815a","slug":"high-alert-in-himachal-after-nabha-jail-break-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक: हिमाचल में हाई अलर्ट जारी, सीमाएं सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा जेल ब्रेक: हिमाचल में हाई अलर्ट जारी, सीमाएं सील
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की नाभा जेल से खालिस्तानी आतंकियों के फरार होने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पड़ोसी राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा बॉर्डर से सटी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
बैरियर पर हर आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। डीजीपी संजय कुमार का कहना है कि तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सोलन में पिंजौर टिंबर ट्रेल चौक और परवाणू ओल्ड बैरियर मार्ग पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर से हिमाचल में एंट्री करने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों को संदिग्धों की फोटो भी पहचान के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। परवाणू, बद्दी, नालागढ़, ऊना, हरोली, गगरेट, देहरा, कांगड़ा, धर्मशाला, नूरपुर और कंडवाल बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी और एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में पूरी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन