फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hgtu Virendra Chauhan said- Contract teachers should be regularized, financial benefits should be given from A

Hamirpur: वीरेंद्र चौहान बोले- अनुबंध शिक्षकों को किया जाए नियमित, 1 अप्रैल से मिले वित्तीय लाभ

Fri, 05 Jul 2024 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 04:00 PM IST
सार

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता की। 

विज्ञापन
hgtu Virendra Chauhan said- Contract teachers should be regularized, financial benefits should be given from A
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता की। चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल को नियमित होने वाले शिक्षकों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें नियमित किया जाए और उन्हें 1 अप्रैल से ही नियमितीकरण के लाभ दिए जाएं। इसके लिए शिक्षा निदेशकों से मुलाकात की गई है। जिसमें कहा गया कि जिन शिक्षकों के अनुबंध के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र 1 अप्रैल से नियमित माना जाए। चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से किए वादे ओपीएस को बहाल किया है, जिससे कर्मचारी वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके तहत  शीघ्र ही प्रदेश भर में एक सर्वे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़़ाने के लिए तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू की गई हैं। उन बच्चों को पढ़ाने के लिए भी दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को रखा जाएगा। चौहा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री से आग्रह किया जाएगा। इस दौरान राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान हमीरपुर राजेश गौतम, उपाध्यक्ष कुलदीप अत्री, जिला महासचिव हाकम राणा, वित सचिव संतोष कुमार, प्रदेश चीफ पैटन अरूण गुलेरिया, कुलदीप अत्री, डीपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed