फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hgtu raised the demand to release an installment of pending DA soon, submitted a memorandum to CM

Shimla: राजकीय अध्यापक संघ ने लंबित डीए की एक किस्त जल्द जारी करने की उठाई मांग, सीएम को साैंपा ज्ञापन

Sat, 23 Aug 2025 01:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

राजकीय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, राज्य महासचिव तिलक नायक और मीडिया प्रभारी सूरज नायक की ओर से शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
hgtu raised the demand to release an installment of pending DA soon, submitted a memorandum to CM
राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, राज्य महासचिव तिलक नायक और मीडिया प्रभारी सूरज नायक की ओर से शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि संघ का प्रतिनिधिमंडल पिछले कल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व शिक्षा सचिव राकेश कंवर से मिला।

विज्ञापन


इस दाैरान एक लंबे समय से लंबित पड़े 13 फीसदी डीए पर मुख्यमंत्री से बात हुई और बताया गया कि कर्मचारियों में डीए ना मिलने से भारी रोष है। कम से कम डीए की एक किस्त तो जल्द जारी की जाए।  साथ ही सीएंडवी, जेबीटी, डीपीई, पीजीटी, प्रिंसिपलों की जल्द प्रमोशन करने का मामला भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को लिखित में मांगपत्र दिया, जिसमें विभिन्न मांगों को रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed