फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heli Taxi flight in himachal 3 days in a week from july 2018

जुलाई से 3 दिन होगी हैली टैक्सी की उड़ान, इस दिन भी मिलेगी सेवा

Sat, 30 Jun 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Heli Taxi flight in himachal 3 days in a week from july 2018

जुलाई महीने से हैली टैक्सी की उड़ान हफ्ते में तीन दिन होगी। सरकार ने सोमवार और शुक्रवार के अलावा बुधवार को भी हवाई सेवा देने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे तक हैली टैक्सी में 20 मिनट में सफर तय होता है।

विज्ञापन


इसके लिए 2999 रुपये की टिकट रखी गई है। जुब्बड़हट्टी से सुबह आठ बजे हैली टैक्सी उड़ान भरेगी। आठ बजकर बीस मिनट पर हेलीकाप्टर चंडीगढ़ पहुंचेगा। सुबह नौ बजे चंडीगढ़ से हेलीकाप्टर उड़कर नौ बजकर बीस मिनट पर जुब्बड़हट्टी पहुंचेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में चार जून से शुरू हुई हैली टैक्सी सेवा को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद प्रदेश सरकार ने हफ्ते में दो दिन की जगह तीन दिन उड़ान का फैसला लिया गया है। हैली टैक्सी के लिए प्रदेश सरकार का पवन हंस कंपनी से करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Heli Taxi flight in himachal 3 days in a week from july 2018

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयोग किए जाने वाले हेलीकाप्टर को सरकार ने हैली टैक्सी सेवा के लिए दिया है। उधर, अनाडेल में हेलीकाप्टर की लैंडिंग शुरू करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

नागरिक उड्डयन के महानिदेशक की मंजूरी के बाद इस बाबत अंतिम फैसला होगा। डीजीसीए की टीम ने मौके का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। उधर, अनाडेल मैदान का प्रयोग करने के लिए सेना ने सरकार सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

सेना ने सिर्फ हेलीकाप्टर की लैंडिंग पर सहमति जताई है। चंडीगढ़ हवाई अड्डे में यात्रियों की पूरी जांच पड़ताल होने के चलते सेना ने मैदान में हेलीकाप्टर उतारने की मंजूरी दी है। अनाडेल से हेलीकाप्टर के टेक ऑफ के लिए सेना तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed