फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heena Thakur SDM ForA Day In Kangra settled 12 complaints adjudicated land dispute

एक दिन की एसडीएम बनी चपरासी की बेटी ने निपटाईं 12 शिकायतें, जमीन के विवाद का फैसला भी सुनाया

Fri, 12 Jun 2020 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Heena Thakur SDM ForA Day In Kangra settled 12 complaints adjudicated land dispute
- फोटो : अमर उजाला

आपने नायक फिल्म में एक दिन के मुख्यमंत्री का किरदार देखा होगा, लेकिन वह रील लाइफ में था और कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में ऐसा रियल लाइफ में हुआ है। एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने दसवीं परीक्षा में 94 फीसदी अंक हासिल करने वाली अपने ऑफिस के चपरासी तोता राम की बेटी हिना ठाकुर को एक दिन की एसडीएम बना दिया। इस दौरान हिना ने एक दिन में 12 शिकायतें निपटाईं और एक जमीन के विवाद के मामले में भी फैसला सुनाया। हालांकि इस दौरान एसडीएम जतिल लाल भी पास में बैठे थे। 

विज्ञापन


जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में शिक्षा बोर्ड की 10वीं की मेरिट लिस्ट में 34वां स्थान पाने वाली हिना सुबह 11 बजे से एसडीएम कांगड़ा की कुर्सी पर बैठ गईं। हिना ने शाम साढ़े पांच बजे तक कामकाज एसडीएम जतिन लाल के मार्गदर्शन में संभाला। हिना ने दफ्तर के कर्मचारियों की बैठकें लीं, पूरे दिन के कामकाज की रूपरेखा बनाई। दफ्तर में समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की शिकायतें निपटाईं। एक जमीन विवाद का मामला लंबे अरसे से एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। केस में हिना ने अपनी राय दी और एसडीएम जतिन लाल ने हिना के फैसले को मॉडिफाई करके अंतिम फैसला सुना दिया।

विज्ञापन

अवसर, शब्द और समय कभी वापस नहीं आते : हिना

Heena Thakur SDM ForA Day In Kangra settled 12 complaints adjudicated land dispute

हिना ने बताया कि एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर बहुत गर्व अनुभव किया। यह उनके लिए सपने की तरह था। एसडीएम सर ने मुझे आईएएस अफसर बनने का सपना दिखाया है, मैं उसे पूरा करूंगी। हिना ने कहा कि आईएएस अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए बनते हैं। मेरा मानना है कि अवसर, शब्द और समय कभी वापस नहीं आते हैं। हिना ठाकुर के पिता तोता राम ने कहा कि एसडीएम जतिन लाल ने बहुत बड़ा कार्य किया है। 

...ताकि देश की हर बेटी अपराजिता बने : एसडीएम
 एसडीएम जतिन लाल ने बताया कि मुझे मेरे दफ्तर के चपरासी ने बताया था कि उसकी बेटी ने दसवीं में 94 फीसदी अंक लिए हैं। मैंने सोचा कि बेटी को सम्मानित करूं। मैंने हिना को सम्मानित करने के लिए उसे दफ्तर बुलवाया। हिना ने कहा कि मैं आईएएस अफसर बनना चाहती हूं। फिर मैंने सोचा कि हिना को एक दिन की एसडीएम बनाऊं। ऐसा करने का मेरा मकसद बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा देना है, ताकि देश की हर बेटी अपराजिता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed