फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall warning for himachal on 26 february

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी की चेतावनी

Tue, 26 Feb 2019 10:09 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall warning for himachal on 26 february

हिमाचल में मंगलवार से फिर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। सूबे में खराब मौसम से अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 154 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन


देर रात और सुबह भूस्खलन से चंबा-पठानकोट और औट-लूहरी नेशनल हाईवे बंद रहे। राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होती रही। शिमला समेत निचले इलाकों में दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान बरठीं में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी

heavy snowfall warning for himachal on 26 february

रोहतांग दर्रे के साथ जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार को रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा और लाहौल में बर्फबारी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। रोहतांग में 20 सेंटीमीटर, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में पांच सेमी बर्फबारी की सूचना है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है।

 

न्यूनतम तापमान

heavy snowfall warning for himachal on 26 february

चंबा में दोपहर बाद किहार सेक्टर, होली, भरमौर, पांगी में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले में पहले हुई बर्फबारी के बाद अभी तक 66 मार्ग और 346 गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। 

 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 3.9, भुंतर 3.0, कल्पा -5.0, धर्मशाला 6.6, ऊना 5.3, नाहन 5.3, पालमपुर 4.0, सोलन 2.5, मनाली -0.4, कांगड़ा 5.9, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर और चंबा में 6.6, डलहौजी 0.8 और कुफरी में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed