फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, बिजली बंद, हवाई उड़ानें रद्द

Fri, 08 Feb 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Feb 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal pradesh lahaul spiti chamba kullu shimla

हिमाचल में बुधवार रात से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। शिमला में दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं और शाम को बारिश हुई। लाहौल घाटी के तिंदी के लोहनी में हिमखंड गिरने से एक शराब ठेका दब गया है। दोनों सेल्समैन कमरे में होने से बच गए।

heavy snowfall in himachal pradesh lahaul spiti chamba kullu shimla

भारी बर्फबारी के बीच वीरवार को बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। लाहौल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर, चंबा के बटकर गांव में बिजली गिरने से महिला बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे करीब डेढ़ फीट बर्फ के बीच अस्पताल पहुंचाया। बिजली गिरने से 15 घरों के मीटर और उपकरण जल गए हैं।

heavy snowfall in himachal pradesh lahaul spiti chamba kullu shimla

चंबा के ही तलाई गांव की गर्भवती को प्रसव पीड़ा के चलते बर्फ के बीच छह किलोमीटर पैदल चलकर पालकी से किहार अस्पताल पहुंचाना पड़ा। प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal pradesh lahaul spiti chamba kullu shimla

कुल्लू के भुंतर और कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में खराब मौसम के चलते उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हमीरपुर व ऊना के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। सूबे में शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ गया है। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला जिले में बर्फबारी से कई इलाके फिर से कट गए हैं।

विज्ञापन
heavy snowfall in himachal pradesh lahaul spiti chamba kullu shimla

शिमला-रामपुर मार्ग नारकंडा के पास बंद हो गया है। कुफरी में बर्फबारी से जाम लग गया। बसों को वाया सुन्नी भेजा जा रहा है। लाहौल देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे में पांच फीट जबकि चंबा के ऊपरी इलाकों में ढाई फीट तक हिमपात हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed